{"_id":"5fa97d6a8ebc3e9bf228d65f","slug":"two-deaths-due-to-corona-infection-in-pithoragarh-pithoragarh-news-hld403585163","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण से एक महिला का मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण से एक महिला का मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में कोरोना संक्रमण से एक महिला समेत दो की मौत हो गई। जिले में अब कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 12 हो गई है।
जिला अस्पताल में उपचार को आई पेयजल निगम में कार्यरत एक 37 वर्षीय महिला की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। सीएमओ डॉ. एचसी पंत ने बताया कि महिला सोमवार को गंभीर हालत में अस्पताल आई थी। डॉक्टरों ने उसका एंटीजन टेस्ट किया, जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई। उन्होंने बताया कि महिला पिछले कुछ दिनों से अपना उपचार एक स्थानीय क्लीनिक में करा रही थी। सीएमओ डॉ. पंत ने बताया कि पेयजल निगम कार्यालय दो दिन दिन के लिए बंद कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार एसटीएच हल्द्वानी में भर्ती शहर निवासी बुजुर्ग की भी मौत हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बुधवार को जल निगम कार्यालय के कर्मियों के सैंपल लिए जाएंगे। इसके साथ स्थानीय क्लीनिक के कर्मियों की भी जांच की जाएगी। विभाग के अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण से यह 12 वीं मौत है। इधर शैलकुमारी जीआईसी में शिक्षक के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद मंगलवार को इंटर और हाईस्कूल के 48 छात्रों और शिक्षकों की कोरोना सैंपलिंग की जाएगी। बेस अस्पताल कोरोना केंद्र में अब एक्टिव केसों की संख्या 152 पहुंच गई है, जबकि कुछ दिन पूर्व मरीजों की संख्या 90के पास थी।
नगर पंचायत गंगोलीहाट 72 घंटे के लिए बंद
गंगोलीहाट। नगर पंचायत गंगोलीहाट के अधिशासी अधिकारी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद नगर पंचायत कार्यालय को 72 घंटों के लिए बंद कर दिया गया है। अधिशासी अधिकारी आठ नवंबर को कोरोना पॉजिटिव आए थे। इसके बाद नगर पंचायत अध्यक्ष ने संक्रमण की रोकथाम और सुरक्षा को लेकर 10 नवंबर से नगर पंचायत कार्यालय 72 घंटे लिए बंद करने के आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन
एसबीआई बैंक कर्मी में मिले कोरोना के प्रारंभिक लक्षण
मुवानी। एसबीआई के बैंक कर्मचारी में कोरोना के प्रारंभिक लक्षण मिलने के बाद बैंक कर्मियों के साथ ही ग्राहकों में डर का माहौल है। लक्षण मिलने के बाद एहतियातन बैंक शाखा को बंद कर दिया गया है। सोमवार को दूरदराज इलाकों से आए लोगों कर्मी में कोरोना लक्षण मिलने की जानकारी नहीं थी। जिस कारण लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। व्यापार संघ अध्यक्ष सोबन सिंह कार्की ने बाजार में आने वाले लोगों से मास्क पहनने के साथ ही उचित दूरी बनाने की अपील की।