फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Two day district level sports festival started in KNU GIC Pithoragarh

Pithoragarh News: केएनयू जीआईसी में शुरू हुआ दो दिनी जिला स्तरीय क्रीड़ा समारोह

Mon, 14 Oct 2024 06:55 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 14 Oct 2024 06:55 PM IST
सार

केएनयू जीआईसी में 22वें जनपदीय क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ एसपी रेखा यादव ने किया। उन्होंने कई विद्यालयों से अपनी प्रतिभा दिखाने पहुंचे छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाया। कहा कि यह प्रतियोगिता प्रतिभा दिखाने का उचित मंच है।

विज्ञापन
Two day district level sports festival started in KNU GIC Pithoragarh
केएनयू जीआईसी में शुरू हुआ दो दिनी जिला स्तरीय क्रीड़ा समारोह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिले में केएनयू जीआईसी में 22वें जनपदीय क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ एसपी रेखा यादव ने किया। उन्होंने कई विद्यालयों से अपनी प्रतिभा दिखाने पहुंचे छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाया। कहा कि यह प्रतियोगिता प्रतिभा दिखाने का उचित मंच है। पहले दिन छात्र-छात्राओं की दौड़ प्रतियोगिता कराई गई।

सोमवार को हुई अंडर-17 बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड़ में जीआईसी पांखू की आरती जोशी ने पहला स्थान पाया। राउमावि किरौली की प्रतिभा कंयाल दूसरे, जीआईसी पांखू की शीतल तीसरे स्थान पर रही। सीईओ हरक राम कोहली ने कहा कि 15 अक्तूबर यानि आज क्रीड़ा समारोह का समापन होगा। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

विज्ञापन


इस मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तरूण कुमार पंत, प्रधानाचार्य गोविंद सिंह पोखरिया, जिला खेल समन्वयक विक्रम सिंह दिगारी , राजकीय शिक्ष संघ के जिला महामंत्री प्रवीण सिंह रावल , संयुक्त मंत्री मोहित बिष्ट अन्य शिक्षक और विद्यार्थी शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed