फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Two Chinooks and six small helicopters will be able to land simultaneously on the helipad being built in Jeolingkang.

Pithoragarh News: ज्योलिंगकांग में बन रहे हेलीपैड पर एक साथ उतर सकेंगे दो चिनुक और छह छोटे हेलीकॉप्टर

Mon, 18 Sep 2023 10:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 18 Sep 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
Two Chinooks and six small helicopters will be able to land simultaneously on the helipad being built in Jeolingkang.
चीन सीमा पर ज्योलिंगकांग में निर्माणाधीन हेलीपैड। संवाद
धारचूला (पिथौरागढ़)। चीन सीमा के निकट ज्योलिंगकांग में बनाए जा रहे हेलीपैड में दो चिनुक और छह छोटे हेलीकॉप्टर एक साथ उतर सकेंगे। 150 मीटर लंबे और 35 मीटर चौड़े हेलीपैड को बनाने का काम अंतिम चरण में है। अगले एक सप्ताह हेलीपैड का निर्माण पूरा हो जाएगा। पिथौरागढ़ के दौरे पर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलिकॉप्टर इसी हेलिपैड पर उतरेगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अक्तूबर 11 और 12 को सीमांत पिथौरागढ़ जिले का दौरा प्रस्तावित है। प्रधानमंत्री पहले आदि कैलाश, नारायण आश्रम जाएंगे। उसके बाद पिथौरागढ़ में जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए व्यास घाटी में चीन सीमा के निकट स्थित ज्योलिकांग (14500 फुट) पर हेलीपैड का निर्माण कार्य तेज कर दिया है। पांच करोड़ रुपये की लागत से बन रहे हेलीपैड का कार्य अंतिम चरण में है।
विज्ञापन


ज्योलिंगकांग में पिछले तीन वर्षों से हेलीपैड का निर्माण कार्य चल रहा है। गर्ग एंड गर्ग कंपनी हेलीपैड का निर्माण कर रही है। चीन सीमा के निकट स्थित यह हेलीपैड सामरिक दृष्टि से महत्वूर्ण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर विक्रम टम्टा ने बताया की हेलीपैड बनाने का कार्य अंतिम चरण में है। अगले कुछ दिनों में हेलीपैड का कार्य पूरा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि एक समय में हेलीपैड पर दो चिनुक और छह छोटे हेलिकॉप्टर उतर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed