{"_id":"5c854138bdec22145c46d0b4","slug":"two-arrested-with-5-gram-smack-400-grams-of-charas","type":"story","status":"publish","title_hn":"5 ग्राम स्मैक, 400 ग्राम चरस के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5 ग्राम स्मैक, 400 ग्राम चरस के साथ दो गिरफ्तार
Sun, 10 Mar 2019 10:24 PM IST
kamlesh kamlesh
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Sun, 10 Mar 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में स्मैक और चरस के साथ पकड़े गए युवक।
- फोटो : पिथौरागढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स, एसओजी और कोतवाली पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर 5 ग्राम स्मैक और 400 ग्राम चरस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी स्मैक और चरस बेचने के लिए बाकायदा छोटा तराजू साथ रखते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक तराजू और 67840 रुपये की नकदी भी बरामद की है।
पुलिस मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स, एसओजी और कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए गए अभियान के तहत रविवार को पिथौरागढ़ डिग्री कॉलेज पिथौरागढ़ के गेट के पास की गली में दो संदिग्ध युवकों की तलाशी ली। मनीष सिंह रौतेला उर्फ मनिया (23) निवासी नाली (गंगोलीहाट) हाल निवासी पदियाधारा रोड पिथौरागढ़ के कब्जे से 400 ग्राम चरस, कपिल अहमद (22) निवासी नई बस्ती जसपुर ऊधम सिंह नगर हाल निवासी ग्राम तुमकडिया नरसिंहबाड़ी (अल्मोड़ा) के कब्जे से 5 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
दोनों के खिलाफ 8/20, 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत कोतवाली में अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार कर लिया है। स्मैक, चरस पकड़ने वाले दल में कोतवाली प्रभारी प्रताप सिंह नेगी, एसओजी प्रभारी प्रकाश मेहरा, उप निरीक्षक हेम तिवारी, कोतवाली के उप निरीक्षक अनिल कुमार, एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स के कांस्टेबल अनिल मर्तोलिया, मनमोहन भंडारी, बलवंत वल्दिया, राजकुमार, संदीप चंद, कोतवाली के कांस्टेबल बृजेश नयाल, विनोद अधिकारी शामिल थे। पुलिस अधीक्षक आरसी राजगुरु ने स्मैक और चरस पकड़ने वाली टीम की सराहना की है।
विज्ञापन
कॉलेज के छात्रों को बनाया जा रहा नशे का आदी
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ स्मैक और चरस तस्करी का गढ़ बनता जा रहा है। डेढ़ साल के भीतर पिथौरागढ़ में स्मैक तस्करी के 6 और चरस तस्करी के 5 मामले सामने आ चुके हैं। पुलिस ने खुलासा किया है कि पैसे के लालच में मादक पदार्थों की तस्करी कर रहे इन तत्वों के निशाने पर कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र हैं, छात्रों को नशे का आदी बनाया जा रहा है।
रविवार को स्मैक और चरस के साथ पकड़े गए आरोपियों का नेटवर्क पुलिस ने खंगाला है। बताया गया है कि है यह लोग रुद्रपुर से स्मैक और पहाड़पानी, अल्मोड़ा आदि स्थानों से चरस लाकर न केवल यहां बेचते थे, बल्कि स्वयं भी पीते थे। पुलिस ने खुलासा किया है कि पकड़े गए आरोपी स्मैक को रुद्रपुर आदि जगहों से लाकर यहां बेचा और सेवन किया करते थे। पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि पैसों के लालच के लिए यह लोग पिथौरागढ़ के कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों को नशे का आदी बना रहे थे। पुलिस मीडिया सेल की विज्ञप्ति में इस बात को स्वीकार किया गया है। पुलिस ने बाकायदा इन कॉलेजों के नाम का खुलासा किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को पकड़े गए आरोपियों में से एक मनीष रौतेला पूर्व में देहरादून में स्मैक के मामले में पकड़ा गया था। पुलिस को इन लोगों की लंबे समय से तलाश थी। इन पर लगातार नजर रखी जा रही थी। बताया गया है कि अभियुक्तों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है। कुछ और खुलासे हो सकते हैं। इससे बड़ी गंभीर चिंता की बात और क्या हो सकती है कि तस्करों के निशाने पर कॉलेजों में पढ़ने वाले युवा हैं। नशे के संपूर्ण नेटवर्क को तोड़ने केलिए पुलिस और संबंधित महकमों को ठोस कदम उठाने होंगे।