फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Tulip Garden in Pithauragarh

पिथौरागढ़ के मड़खड़ायत चंडिकाधूरा में ट्यूलपि गार्डन का औपचारिक शुभारंभ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Tulip Garden in Pithauragarh
पिथौरागढ़। मड़खड़ायत चंडिकाधूरा में विधायक, डीएम और डीएफओ ने ट्यूलिप गार्डन का औपचारिक शुभारंभ किया। इस दौरान ट्यूलिप लैंडस्केप योजना की लोगों को जानकारी दी गई। चंडिकाधूरा क्षेत्र में अधिकारियों, कर्मचारियों और विभिन्न स्वयं सेवी संस्थाओं ने वृहद स्तर पर पौधरोपण किया।
विज्ञापन

शनिवार को विधायक चंद्रा पंत, डीएम आनंद स्वरूप और डीएफओ डॉ. विनय भार्गव ने ट्यूलिप गार्डन निर्माण का औपचारिक शुभारंभ किया।
डीएफओ विनय भार्गव ने इस परियोजना की जानकारी देते हुए कहा कि यहां की पर्यावरणीय खूबसूरती के बीच ट्यूलिप गार्डन विश्व भर के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करेगा।
विज्ञापन

भारत वर्ष में कुमाऊं क्षेत्र विशेष तौर पर और पिथौरागढ़ और नैनीताल जिले के विभिन्न क्षेत्र ट्यूलिप के उत्पादन के लिए कश्मीर से भी अधिक अनुकूल है। यह क्षेत्र प्रत्येक वर्ष लगभग 30 लाख ट्यूलिप के बल्ब तैयार करने में सक्षम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्यूलिप परिक्षेत्र में ट्यूलिप के अतिरिक्त लगभग 200 विभिन्न प्रजाति के पुष्प भी विकसित किए जाएंगे। इस कार्य में मुख्य रूप से स्थानीय बेरोजगार युवाओं की समिति तैयार कर उन्हें रोजगार मुहैया कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इसे 50 हेक्टेयर तक विकसित किया जाएगा। इसमें ट्यूलिप लैंडस्केप विकसित करने के साथ ही एक टॉय ट्रेन, रोपवे का भी प्राविधान रखा जा रहा है।
विधायक चंद्रा पंत ने कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. प्रकाश पंत ने सीमांत जनपद के लिए एक सपना देखा था उन्हीं सपनों को पूरा करने के लिए कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा ट्यूलिप गार्डन के निर्माण के बाद रोजगार बढ़ेगा। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत, सहकारी बैंक अध्यक्ष मनोज सामंत, उक्रांद जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर पुनेड़ा, ललित पंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed