फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Try to promote tourism activities

पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने की कोशिश

Fri, 18 Jan 2019 10:58 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़। Published by: kamlesh kamlesh Updated Fri, 18 Jan 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
Try to promote tourism activities
पिथौरागढ़ में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आयोजित बैठक में डीएम और अन्य। - फोटो : पिथौरागढ़
 जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदांडे ने जिले में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों के साथ विचार-विमर्श किया।  
विज्ञापन


बैठक में जनपद का पर्यटन वार्षिक कलेंडर तैयार करने, एक पर्यटन थीम पर कार्य करने, सीमांत की लोक संस्कृति, ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षित करने, नए पर्यटन स्थलों को चिह्नित करने के साथ ही साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के के संबंध में सुझाव दिए गए। जिलाधिकारी ने बताया कि चंड़ाक, मोस्टमानू क्षेत्र को ईको पर्यटन के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके लिए काम शुरू कर दिया गया है। मुख्य विकास अधिकारी वंदना ने पर्यटन के क्षेत्र में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं और उनके अंतर्गत किए जा रहे विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि होम स्टे से पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है।

प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. विनय कुमार भार्गव ने वन क्षेत्रांतर्गत पर्यटन को बढ़ावा देने के कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि मोस्टमानू से चंडिका मंदिर तक नेचर ट्रेल और ईको पार्क विकसित किए जाने के साथ ही चंडिका मंदिर तथा असुर चूल्हा मंदिर के मध्य 10 हेक्टेयर भूमि में ट्यूलिप गार्डन विकसित करने का कार्य गतिमान है।
विज्ञापन


बैठक में पंडित नैन सिंह पर्वतारोहण संस्थान मुनस्यारी से आई विशेष कार्याधिकारी रीना कौशल धर्मशक्तू, पुरमल सिंह धर्मशक्तू, पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुंदन सिंह टोलिया, होटल एसोसिएशन के सचिव राकेश देवलाल, इतिहासकार डॉ. मदन चंद्र भट्ट, बासु पांडेय, मन्नू डफाली, एमसी पांडेय, दिनेश गुरुरानी, दीपक कुमार ने विभिन्न सुझाव रखे। जिला पर्यटन विकास अधिकारी अमित लोहनी ने पर्यटन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं को जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed