फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Truck siege rolling cylinder if the standard is not complete

मानक पूरे नहीं होने पर सिलेंडर ला रहा ट्रक सीज

Sat, 22 Jul 2017 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो (पिथौरागढ़)
अमर उजाला ब्यूरो (पिथौरागढ़) Updated Sat, 22 Jul 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
Truck siege rolling cylinder if the standard is not complete
पिथौरागढ़ में रसोईगैस के वाहनों की जांच करती परिवहन विभाग की टीम। - फोटो : अमर उजाला

पिथौरागढ़। शासन ने रसोई गैस सिलेंडर और पेट्रोल समेत अन्य प्रकार के ज्वलनशील पदार्थ लाने वाले वाहनों की सख्त चेकिंग का आदेश जारी कर दिया है। इसी क्रम में परिवहन विभाग ने व्यापक अभियान चलाकर ऐसे वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी है। सिलेंडर ला रहे ऐसे एक ट्रक को मानक पूरे नहीं होने पर सीज किया गया है।

विज्ञापन


सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) नवीन सिंह ने बताया कि शनिवार को रसोई गैस सिलेंडर ला रहे एक ट्रक को सीज किया गया। ट्रक में दो अग्निशमन यंत्र तो रखे थे, लेकिन दोनों की मीयाद खत्म हो चुकी थी।
विज्ञापन


चालक के पास ज्वलनशील पदार्थ ले जाने वाले वाहन का लाइसेंस भी नहीं था। उन्होंने बताया कि पेट्रोल ला रहे एक वाहन में भी इस तरह की कमियां पाई गईं, लेकिन उसे मौके पर सीज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेट्रोल पंप पर पेट्रोल को अनलोड करने के बाद उसके वाहन चालक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि ज्वलनशील पदार्थ लाने वाले वाहनों में अग्निशमन के लिए पर्याप्त इंतजाम होने चाहिए। साथ ही ऐसे वाहनों को चलाने वाले चालक के पास विशेष लाइसेंस होना जरूरी है। उन्होंने बताया कि अभियान रोज चलाया जाएगा।


अमर उजाला की खबर का लिया संज्ञान

पिथौरागढ़। जिले में कई सड़कें ऐसी हैं, जिनको आरटीए से अनुमति नहीं मिली है, लेकिन वाहनों का संचालन हो रहा है। डीएम सी रविशंकर ने सड़क परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) की अनुमति लिए बिना संबंधित सड़कों पर वाहन संचालन के संबंध में अमर उजाला में प्रकाशित खबर का संज्ञान लिया है।


उन्होंने लोनिवि और पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि ऐसी सड़कों के दोनों ओर इस आशय के बोर्ड लगाए जाएं कि यह सड़क आरटीए से वाहन संचालन की अनुमति प्राप्त नहीं है। एआरटीओ नवीन सिंह ने बताया कि डीएम के निर्देश पर उन्होंने भी अपने स्तर से लोनिवि और पीएमजीएसवाई को पत्र लिख दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed