{"_id":"57c9afcc4f1c1ba4242cbfaf","slug":"trophy-won-by-munakot","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूनाकोट ने जीती ट्राफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूनाकोट ने जीती ट्राफी
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
Updated Fri, 02 Sep 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
जिला स्तरीय वालीबाल में विजेता टीम के खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता के तहत आयोजित जिला स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में मूनाकोट ने कनालीछीना को हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया है। वहीं, धारचूला, डीडीहाट की टीमों ने 14 आयु वर्ग और 17 आयु वर्ग में मुकाबले जीते।
विज्ञापन
दो दिनों तक चली जिला स्तर की प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि सेनानी आईटीबीपी महेंद्र प्रताप ने कहा कि विद्यालय की यह प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। फाइनल मुकाबले में 19 आयु वर्ग में मूनाकोट ने कनालीछीना को 25-20, 15-12 से हराया। अंडर-14 बालक वर्ग में धारचूला ने डीडीहाट को 15-07, 15-08 से हराया, अंडर-17 आयु वर्ग बालक वर्ग में डीडीहाट ने धारचूला को 26-24, 15-12, अंडर-17 बालिका वर्ग में धारचूला ने डीडीहाट को 15-09, 15-13 से हराकर मुकाबला जीता।
विज्ञापन
सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार पीयूष टोलिया, तनुजा नेगी, आशीष बिष्ट, संजय को दिया गया। निर्णायक इंद्रजीत सामंत, विक्रम बिष्ट थे। स्कोरर बंशीधर जोशी और कमेंट्री सीबीएस कन्याल ने की। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष कविंद्र शाही, राकेश त्रिपाठी, पुष्कर सिंह पांगती, आनंद रावत, किशोर शाह आदि थे।
विज्ञापन