{"_id":"5d5adca58ebc3e89cd66ecf3","slug":"tribute-to-shaheed-kundan-on-19th-death-anniversary-pithoragarh-news-hld353433155","type":"story","status":"publish","title_hn":"19वीं पुण्यतिथि पर शहीद कुंदन को श्रद्धांजलि दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
19वीं पुण्यतिथि पर शहीद कुंदन को श्रद्धांजलि दी
विज्ञापन
वीरगति दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अपने बेटे की मूर्ति से लिपट पर फफक पड़ी शहीद कुंदन सिंह
- फोटो : PITHORAGARH
शहीद हवलदार कुंदन सिंह खड़ायत की 19वीं पुण्यतिथि मढ़ेगांव स्थित शहीद प्रतिमा स्थल पर मनाई गई। इस अवसर पर 16 कुमाऊं रेजीमेंट के अधिकारियों और जवानों सहित तमाम लोगों ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
मढ़ेगांव निवासी नायब सूबेदार सोबन सिंह खड़ायत के पुत्र कुंदन सिंह खड़ायत चार कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात थे। वर्ष 2000 में जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान देश की रक्षा करते हुए कुंदन सिंह शहीद हो गए थे। मढ़ेगांव में झूलाघाट अड़किनी रोड जंक्शन पर शहीद कुंदन सिंह की प्रतिमा बनाई गई है। शहादत दिवस पर हर साल सेना और परिजनों की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि दी जाती है।
सोमवार को आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट संगम दीक्षित, 16 कुमाऊं रेजीमेंट के सूबेदार हरीश गिरी, 130 इंफ्रेंटी बटालियन के आनरेरी कै.राम दत्त भट्ट, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी, रिटायर्ड सूबेदार लक्ष्मण सिंह गोबाड़ी, सूबेदार मेजर दिवाकर सिंह, सूबेदार दौलत चंद, शहीद की माता केशमा देवी, पिता नायब सूबेदार सोबन सिंह खड़ायत, भाई कैलाश सिंह खड़ायत सहित तमाम क्षेत्रवासियों ने शहीद कुंदन को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि कुंदन की शहादत को देश हमेशा याद रखेगा।
विज्ञापन
अपने लाल की प्रतिमा से लिपट कर रो पड़ी मां
पिथौरागढ़। 19 साल पहले शहीद हुए कुंदन सिंह के माता-पिता को अपने लाड़ले के देश के काम आने का फक्र है तो बेटे के खोने का गम भी सालता रहता है। अपने जिगर के टुकड़े के लिए मां केशमा देवी के आज भी आंसू बहते रहते हैं। केशमा देवी श्रद्धांजलि देने के लिए जब बेटे की प्रतिमा के पास पहुंची तो उससे लिपटने के बाद फफक कर रो पड़ी। उनको रोता देख वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो उठीं।