फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Tribute paid to Shaurya Chakra winner Shaheed Devendra Chand on his death anniversary

सोमालिया में शहीद शौर्य चक्र विजेता देवेंद्र चंद को पुण्यतिथी पर दी श्रद्धांजलि

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Tribute paid to Shaurya Chakra winner Shaheed Devendra Chand on his death anniversary
पिथौरागढ़ में शौर्य चक्र विजेता शहीद देवेंद्र चंद को पुण्यतिथी पर श्रद्धांजलि दी गई। संवाद न्यू - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। यूएन मिशन पर 22 अगस्त 1994 को शहीद हुए शौर्य चक्र विजेता देवेंद्र चंद को पुण्यतिथि पर शहीद के परिजनों, 16 कुमाऊं रेजीमेंट और आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। इस दौरान परिजनों की आंखें नम हो गईं। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि शहीद के बलिदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है।
विज्ञापन

शुक्रवार को शहीद देवेंद्र चंद स्मारक स्थल में शहीद के भाई विक्रम चंद, भाभी कमला चंद, भतीजे सचिन चंद और 16 कुमाऊं रेजीमेंट के जवान सूबेदार किशन सिंह के नेतृत्व में एकत्र हुए। इस दौरान शहीद की मूर्ति पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और शहीद की शौर्यगाथा को याद किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में राजेंद्र वल्दिया, दीपक वल्दिया, सुनील चंद, 16 कुमाऊं रेजीमेंट के सीओ कर्नल विक्रम सद्होत्रा, आम आदमी पार्टी के प्रभारी सुशील खत्री, राकेश वर्मा, चंद्र प्रकाश, सुरेश जोशी, इमरान, नवीन शर्मा, नरेंद्र ग्वाल, कैलाश, गोविंद बिष्ट, धर्मेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रीश कापड़ी स्मारक स्थल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed