{"_id":"64dfaccd08ec3cfc3e0d91f4","slug":"trial-landing-may-happen-in-pithoragarh-on-september-1-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-3382-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में एक सितंबर हो सकती है ट्रायल लैंडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में एक सितंबर हो सकती है ट्रायल लैंडिंग
Fri, 18 Aug 2023 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 18 Aug 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नैनीसैनी हवाई अड्डे से जल्द नियमित विमान सेवा शुरू होने की उम्मीद है। जिला प्रशासन का कहना है कि एक सितंबर को ट्रायल लैंडिंग और 15 सितंबर से नियमित हवाई सेवा शुरू होने की उम्मीद है।
पिथौरागढ़-देहरादून के बीच नियमित विमान सेवा के लिए फ्लाई बिग कंपनी का 20 सीटर विमान दो माह पहले ही देहरादून पहुंच गया है। व्यावसायिक उड़ान के लिए एक सितंबर को ट्रायल लैंडिंग कराई जाएगी। जिला प्रशासन ने ट्रायल लैंडिंग की तैयारी पूरी कर ली है। ट्रायल लैंडिंग के बाद यहां से सितंबर दूसरे सप्ताह से हवाई सेवा शुरू होने की उम्मीद है। डीएम रीना जोशी का कहना है कि ट्रायल लैंडिंग के बाद नियमित हवाई सेवा शुरू कर दी जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- --
2020 से बंद है हवाई सेवा
पिथौरागढ़। 17 जनवरी 2019 में नौ सीटर विमान से देहरादून, हिंडन और पंतनगर के बीच विमान सेवा शुरू की गई थी। मार्च 2020 में नैनीसैनी में विमान के रनवे में फिसलने के बाद से हवाई सेवा बंद चल रही है। सीमांत के लोग लगातार विमान सेवा शुरू करने की मांग कर रहे हैं। संवाद