फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Tree Cut in Berinag

वन पंचायत में देवदार के तीन हरे पेड़ कटने से वन पंचायत में हड़कंप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Tree Cut in Berinag
भट्टीगांव वन पंचायत में देवदार के तीन हरे पेड़ काटे गए हैं। - फोटो : PITHORAGARH
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। नगर से लगे भट्टीगांव वन पंचायत में देवदार के तीन हरे पेड़ काट दिए। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम को पेड़ गायब मिले। मंगलवार को वन पंचायत भट्टीगांव में देवदार के तीन पेड़ों के साथ ही कई अन्य पेड़ों को नुकसान पहुंचाने की सूचना मिली। वन सरपंच कैलाश चन्याल की ओर से सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन बीट अधिकारी ज्योति वर्मा ने बताया कि मौके से कटे देवदार के पेड़ नहीं मिले। पेड़ काटने वालों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया गया, लेकिन कोई नहीं मिला। उन्होंने कहा कि जल्दी ही हरे पेड़ काटने वालों के संबंध में जानकारी जुटाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

रामगंगा नदी में राजस्व पुलिस ने जब्त किया 150 घनमीटर पत्थर
थल (पिथौरागढ़)। रामगंगा नदी में राजस्व पुलिस ने 150 घनमीटर पत्थरों को जब्त कर दिया। तहसीलदार डॉ. ललित मोहन तिवारी के नेतृत्व में राजस्व पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान थल रामगंगा नदी में पत्थर का अवैध चुगान होता पाया गया। खननकर्ताओं के पास वैध कागजात नहीं पाए गए। उन्होंने सार्वजनिक संपत्ति के पास बड़े पैमाने पर पत्थर निकासी, चुगान करने पर खनिज अधिनियम की धारा 1957 के नियम 3/57 के तहत कार्रवाई कर 150 घनमीटर पत्थर जब्त किया गया। टीम में राजस्व उपनिरीक्षक विपिन चंद्र पाठक, संजीव द्विवेदी, पवन चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन

ओवरलोड खनिज ढोते पांच डंपरों पर 1.03 लाख का जुर्माना
टनकपुर (चंपावत)। रिवर ट्रेनिंग नीति के तहत चल्थी की लधिया नदी में खनिज निकासी के साथ ही ओवरलोडिंग से राजस्व चोरी का खेल भी शुरू हो गया है। एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने खनिज ढो रहे ऐसे पांच डंपरों में ओवरलोडिंग से राजस्व की चोरी पकड़ी है। पांचों डंपरों पर 1.03 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। ओवरलोडिंग की शिकायत मिलने पर एसडीएम कफल्टिया और नायब तहसीलदार पिंकी आर्या ने ककरालीगेट के पास खनिज ढो रहे डंपरों की चेकिंग की। इस दौरान खनन अधिनियम के तहत तीन डंपरों पर 20-20 हजार, एक डंपर पर 22 हजार और एक पर 21 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed