फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Traveling on border roads is not easy during monsoon period

Pithoragarh News: मानसून काल में सीमांत की सड़कों पर सफर नहीं आसान

Sat, 08 Jun 2024 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 08 Jun 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Traveling on border roads is not easy during monsoon period
पिथौरागढ़। सीमांत की सड़कों पर मानसून सीजन में सफर आसान नहीं है। यहां आने वाले पर्यटक और अन्य यात्रियों को ऐसे स्थलों पर सावधानी से सफर करना होगा।
विज्ञापन

पिथौरागढ़-घाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर धनौड़ा बैंड, मटेला, चुपकोट, मीना बाजार में चट्टानें कच्ची हैं। इन जगहों पर भूस्खलन का खतरा बना रहता है। बेड़ीनाग में राईआगर से 200 मीटर आगे, देवीनगर और गणाई से चौकी में तीव्र मोड़ और सड़क संकरी है। मुनस्यारी में सरमोली, जैंती, मदकोट से आगे, जौलजीबी में बलधार मंदिर, लोनिवि गेस्ट हाउस, गुलाम बैंड लविंग प्वाइंट, ढुंगातोली, चिफलतरा बलमरा से एक किमी आगे सड़क संकरी होने से भूस्खलन का खतरा है। गंगोलीहाट रोड पर झूलाबैंड, नाली गांव, रौतेड़ा के पास तीखे मोड़ हैं। नाचनी में हरड़िया नाला, रातीगाड़ में भूस्खलन का खतरा बना रहता है। डीडीहाट रोड पर घिमाली, घोरपट्टा, अस्नोला, दूनाकोट में सफर सावधानी से करना होगा।

थल-पिथौरागढ़ मार्ग पर सिरौला से 500 मीटर आगे, लेक घाटी मंदिर, कमतोली, मेलापानी, बोराईजर, भकुंडा, सिलगांव, थल-बेड़ीनाग सड़क पर चौनीपाल, बरड़ बैंड, चौनीपातल पानी के धारे के पास और थल-डीडीहाट रोड पर पमतोड़ी बैंड से आगे तीव्र मोड़ हैं। अस्कोट क्षेत्र में हेल्पिया, गैराड़गाड़, पिनौरापुल, भैंसखाली, नारायणनगर तिराहा, झूलाघाट रोड पर घोपटिया, धारचूला में कालिका बैंड, कोलधार मोड़, ऐलागाड़, दोबाट, गस्कू, मलघाट, गर्ब्यांग, नजंग आदि जगहों पर सड़क की चौड़ाई कम है। कुछ जगहों पर खतरनाक यू टर्न हैं। साथ ही ऊपरी पहाड़ी से पत्थरों के गिरने का भी भय बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed