{"_id":"571babed4f1c1b742f8b4a5f","slug":"travelers-will-visit-kailash-1080","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलास यात्रा पर जाएंगे 1080 यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैलास यात्रा पर जाएंगे 1080 यात्री
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
Updated Sat, 23 Apr 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
कैलास यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैलास मानसरोवर की यात्रा पर इस बार अधिकतम 1080 यात्री ही जा पाएंगे। प्रत्येक यात्रा दल में अधिकतम 60 यात्री शामिल होंगे। 18 दलों में यह संख्या 1080 से अधिक नहीं होगी। किसी दल में यदि संख्या कम होगी तो यात्रियों की संख्या घट भी सकती है। भारत तिब्बत सीमा पुलिस ने फिलहाल हर दल में 60 यात्रियों के हिसाब से ही तैयारी शुरू की है। कुमाऊं मंडल विकास निगम भी हर पड़ाव में 60 यात्रियों के आवास और भोजन की व्यवस्था करेगा।
विज्ञापन
आईटीबीपी के सेनानी केदार सिंह रावत ने बताया कि कैलास यात्री 20 मई से विदेश मंत्रालय दिल्ली में पासपोर्ट और वीजा बनाने के लिए एकत्र होंगे। पांच जून को यात्रियों की प्रथम ब्रीफिंग दिल्ली में आईटीबीपी मुख्यालय में होगी। उसके बाद हर दल की दूसरी ब्रीफिंग आईटीबीपी सातवीं वाहिनी मुख्यालय मिर्थी में और फाइनल ब्रीफिंग गुंजी में होगी। उन्होंने बताया कि इस बार 18 वर्ष से अधिक और 70 वर्ष से कम आयु के लोगों को ही यात्रा पर भेजा जाएगा। यात्रा मार्ग पर रेस्क्यू टीम और डिजास्टर मैनेजमेंट टीम जून प्रथम सप्ताह में तैनात हो जाएगी। केएमवीएन के कर्मचारी मई के अंत तक पड़ावों में पहुंच जाएंगे और सामान के ढुलान का काम 25 मई तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
आते और जाते समय मिर्थी जरूर पहुंचेंगे
कैलास यात्री आते और जाते समय अनिवार्य रूप से आईटीबीपी सातवीं वाहिनी मुख्यालय मिर्थी जाएंगे। मिर्थी में जाते समय यात्रियों की ब्रीफिंग होगी और आते समय हर यात्री को ग्रुप फोटो भेंट किया जाएगा। यह फोटो आईटीबीपी जाते समय तैयार कर लेता है। आईटीबीपी वाहिनी मुख्यालय में यात्रियों का इस बार भी भव्य स्वागत होगा।
विज्ञापन
छोटा कैलास यात्रा भी साथ चलेगी
केएमवीएन ने कैलास यात्रा के साथ-साथ छोटा कैलास यात्रा के संचालन का फैसला लिया है। छोटा कैलास यात्री गुंजी तक उसी रूट से जाएंगे, जिस रूट से कैलास मानसरोवर यात्री जाते हैं। उनके लिए वही पड़ाव रहेंगे जो कैलास यात्रियों के लिए बने हैं। गुंजी से छोटा कैलास यात्री ज्योलिंगकांग की तरफ मुड़ जाएंगे।