फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Traveler stranded in Kalamuni, in the temple night

कालामुनि में फंसे यात्री, मंदिर में गुजारी रात

Mon, 04 Mar 2019 11:46 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो, मुनस्यारी (पिथौरागढ़)।
अमर उजाला ब्यूरो, मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Mon, 04 Mar 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
Traveler stranded in Kalamuni, in the temple night
थल-मुनस्यारी सड़क में कालामुनि के पास बर्फ में फंसा ट्रक। - फोटो : AMAR UJALA
थल मुनस्यारी सड़क पर बर्फ पूरी तरह से साफ न होने के कारण लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क सिर्फ छोटे वाहनों के लिए खुली है। ऐसे में एक ट्रक के फंसने के कारण छह लोगों को कालामुनि मंदिर में रात गुजारनी पड़ी। कई पर्यटकों को चौकोड़ी लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन


बर्फबारी के कारण शनिवार रात से बंद थल मुनस्यारी सड़क रविवार दोपहर में छोटे वाहनों के लिए खोल दी गई थी। शाम को मुनस्यारी से थल की ओर जा रहा एक ट्रक कालामुनि के पास फंस गया। इसके चलते 25 वाहन भी फंस गए। रात आठ बजे लोक निर्माण विभाग की जेसीबी से ट्रक को किनारे किया गया। इसके बाद ही वाहन आगे को रवाना हो सके। बावजूद इसके मार्ग में पास देने के लिए जगह नहीं होने से वाहन कालामुनि से आगे नहीं बढ़ सके। इसके चलते छह लोगों ने कड़ाके की ठंड में कालामुनि मंदिर में रात गुजारी। मुनस्यारी आने वाले एक दर्जन पर्यटक वाहन वापस चौकोड़ी लौट गए। रविवार को सुबह आठ बजे सड़क से ट्रक को हटाया गया। इसके बाद ही मार्ग पर फंसे वाहन अपने गंतव्य को रवाना हुए।
विज्ञापन


इधर बलांती बैंड में टाटा 407 और कार संख्या यूके 05-605 की बर्फ में फिसलने से आपस में टक्कर हो गई। इससे कार को नुकसान पहुंचा है। बर्फ के चलते सड़क पर बड़े वाहनों के संचालन के लिए अभी समस्या बनी हुई है। लोक निर्माण विभाग ने बर्फ हटाने के लिए जेसीबी लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed