{"_id":"6a8492f9868be349da046e8c","slug":"transporting-debris-from-the-dump-site-on-tj-road-to-tanakpur-station-is-proving-difficult-pithoragarh-news-c-229-1-shld1007-143235-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: टीजे रोड पर मलबा गिरने से टनकपुर पहुंचना हो रहा मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: टीजे रोड पर मलबा गिरने से टनकपुर पहुंचना हो रहा मुश्किल
Tue, 18 Aug 2026 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 18 Aug 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर-जौलजीबी मार्ग के किमी 14 और 15 के बीच डेंजर जोन में बारिश के चलते पहाड़ी से गिर रहा मलबा छह गांव के लोगों के लिए मुसीबत पैदा कर रहा है। सोमवार को करीब 10 घंटे टीजे रोड बंद रहने से दूरस्थ चूका क्षेत्र के लोगों का टनकपुर क्षेत्र से संपर्क पूरी तरह कट गया। जरूरी काम के लिए लोगों को पुराने मार्ग चंपावत की राह पकड़नी पड़ रही है।
सोमवार को सुबह नौ बजे मलबा गिरने के बाद शाम करीब 7:30 बजे मलबा हटाया जा सका। मार्ग बंद होने के कारण बाजार से जरूरी सामान लेने टनकपुर के लिए जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
सीम के ग्रामीण माखन सिंह ने बताया कि चूका, सीम, रियांसी, बमनगांव, खेत, दिवरी के लोगों को टनकपुर का मार्ग बंद होने पर चंपावत के पुराने राह से जाना पड़ रहा है। अगर बारिश ऐसे ही होती रही तो ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। लोक निर्माण विभाग के जेई बीएस पोखरिया ने बताया कि डेंजर जोन में मशीनें तैनात की गई हैं। मलबा गिरते ही हटाने का काम किया जा रहा है।