फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Training given to counting personnel

मतगणना कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण

Thu, 15 Nov 2018 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Thu, 15 Nov 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
Training given to counting personnel
पिथौरागढ़ में चुनाव ड्यूटी को लेकर कर्मचारियों को प्रशिक्षण देते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

जिले के पांचों नगर निकाय की 20 नवंबर को होने वाली मतगणना को निष्पक्ष और शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न कराने के लिए मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। उपजिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी आरडी पालीवाल ने कहा कि कार्मिकों को जो भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है, उसे भलीभांति समझ लें।

विज्ञापन


उन्होंने मतगणना सुपरवाइजर, मतगणना सहायक प्रथम, द्वितीय और तृतीय को निर्देश दिए कि मतगणना के दिन सभी कार्मिक सुबह 6 बजे तक मतगणना स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित हों। उन्होंने कहा कि वैध मतपत्र की पहचान ठीक प्रकार से कर लें। अवैध मतपत्र वह मतपत्र होगा, जिसमें मतदाता की यदि कोई पहचान हो रही या मतदाता द्वारा एक से अधिक उम्मीदावारों के पक्ष में मताधिकार किया गया हो या किसी मतदाता द्वारा बैलेट पेपर पर अपने हस्ताक्षर या नाम लिखा हो। इसकी गिनती नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि मतदाता द्वारा बैलेट पेपर को गलत तरीके से फोल्ड किया गया है जिसका निशान दूसरे उम्मीदवार के चुनाव चिन्ह पर पड़ गया हो, ऐसे मतपत्रों को अवैध माना जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम सभासद पद के उम्मीदवारों के मतों की गिनती की जाएगी, उसके बाद अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों की। सर्वप्रथम पोस्टल बैलेट मतों की गणना की जाएगी। मतगणना कार्य के लिए 46 मतगणना सुपरवाइजर, 138 मतगणना सहायक नियुक्त किए गए हैं। मास्टर ट्रेनर/परियोजना निदेशक डीआरडीए डीडी पंत ने मतगणना के संबंध में स्लाइड शो के माध्यम से विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed