{"_id":"6297b471e449f549401043e0","slug":"training-for-drone-in-pithauragarh-pithoragarh-news-hld4645505199","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रोन का प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भर बन सकेंगे सीमांत के युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रोन का प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भर बन सकेंगे सीमांत के युवा
विज्ञापन
जगदीश लोहनी, आईटीडीए प्रभारी, पिथौरागढ़।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिले के युवा ड्रोन प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बन स्वरोजगार अपना सकेंगे। सूचना प्रौद्योगिकी विकास संस्थान (आईटीडीए) देहरादून युवाओं को ड्रोन संचालन का प्रशिक्षण देगा। इसके लिए संस्थान ने तैयारी पूरी कर ली है। संस्थान ने जिला प्रभारी जगदीश लोहनी को मैनुअल और जीपीएस के माध्यम से मैपिंग का प्रशिक्षण दे दिया है। देहरादून मुख्यालय से अनुमति मिलते ही प्रशिक्षण के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
आईटीडीए ग्रोथ केंद्र पिथौरागढ़ जल्द ही युवाओं को ड्रोन संचालन का प्रशिक्षण देगा। वर्तमान में शादी समारोह समेत अन्य व्यावसायिक कार्यों की वीडियो और फोटोशूट के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। बदलते समय में ड्रोन तकनीक भी अपने पांव पसारने लगी है। इसलिए खेती और आवश्यक सामग्री की आपूर्ति के लिए भी ड्रोन के इस्तेमाल को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके तहत आईटीडीए ड्रोन के रखरखाव और संचालन से जुड़ीं सभी बारीकियां सिखाएगा। कंप्यूटर सिस्टम से मैपिंग तकनीक भी सिखाई जाएगी। युवा ड्रोन का इस्तेमाल फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, कृषि, शोध आदि कार्यों में कर सकेंगे। इस प्रशिक्षण के लिए शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल होनी चाहिए। ड्रोन प्रशिक्षण के लिए आईटीडीए देहरादून से निर्देश मिलने का इंतजार है।
आईटीडीए ग्रोथ सेंटर के माध्यम से युवाओं को ड्रोन संचालन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। देहरादून कार्यालय से निर्देश मिलने के बाद प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
जगदीश लोहनी, आईटीडीए प्रभारी, पिथौरागढ़