{"_id":"605e31c48ebc3e59012ba5e0","slug":"traiking-trekshan-scheme-in-dharchula-pithoragarh-news-hld419675172","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैकिंग ट्रैक्शन योजना के तहत गांवों का चयन करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैकिंग ट्रैक्शन योजना के तहत गांवों का चयन करने की मांग
विज्ञापन
ट्रेकिंग ट्रेक्शन योजना होम स्टे योजना में गांवों का चयन करने की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय के
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़)। ट्रैकिंग ट्रैक्शन होम स्टे योजना (टीटीएचएसवाई) में सीमांत के कई गांवों को शामिल न करने से लोगों में आक्रोश है।
इससे नाराज लोगों ने डीएम को ज्ञापन भेजकर अधिक गांवों को योजना में शामिल करने की मांग की है। अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है।
डीएम को भेजे ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि दांतू्, सिपू, मार्छा, गो, फिलम, सेला, चल, बौंगलिंग आदि गांवों को टीटीएचएसवाई में चयनित नहीं किया है। उन्होंने इस योजना में इन गांवों को भी शीघ्र चयनित करने की मांग की है।
पंचाचूली होम स्टे के अध्यक्ष जयेंद्र फिरमाल ने कहा कि दारमा घाटी में पर्यटन विभाग ने सिर्फ 14 गांवों का चयन किया है। इस कारण बाकी 10 गांवों के लोगों में भेदभाव के कारण गुस्सा है।
उन्होंने शीघ्र गांवों का चयन न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इनमें राकेश नगन्याल, महेश दताल, गणेश दुग्ताल आदि रहे।