फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   traffic system Facility

पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ में नए ट्रैफिक प्लान के बाद साफ हुईं सड़कें

Sun, 12 Feb 2023 04:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 12 Feb 2023 04:40 AM IST
विज्ञापन
traffic system
Facility
पिथौरागढ़। नगर में नया ट्रैफिक प्लान लागू होने के बाद पिथौरागढ़ की सड़कें पूरी तरह साफ नजर आ रही हैं। साथ ही जाम की समस्या से भी लोगों को निजात मिली है।
विज्ञापन


नगर के बैंक रोड, घंटाकरण, अपटेक, गुप्ता तिराहा सहित कई हिस्सों पर सड़कें पूरी तरह साफ हो गई हैं। नए ट्रैफिक प्लान के लागू होने से पहले नगर के कई हिस्सों में लोगों ने अपने वाहनों की पार्किंग का अड्डा सड़क पर बना दिया था जिस कारण नगर की यातायात व्यवस्था काफी प्रभावित हो रही थी। सर्वाधिक दिक्कतें पिथौरागढ़ बैंक रोड पर हो रही थी।
विज्ञापन


यहां सड़क किनारे खड़े चौपहिया वाहनों के कारण जाम की स्थिति पैदा हो रही थी। रोगियों को लेकर अस्पताल जा रही एंबुलेंस को भी कई बार जाम में फंसना पड़ा था। वाहन हटाने के बाद सड़कों की चौड़ाई दोगुनी हो गई है। एसपी लोकेश्वर सिंह ने लोगों से यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीरों ने भी ली राहत की सांस
पिथौरागढ़। नई यातायात व्यवस्था लागू होने के बाद पैदल चलने वालों को भी काफी राहत मिली हैं। पहले सड़क किनारे वाहनों के खड़े होने से राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। यातायात प्रभारी निरीक्षक प्रताप सिंह नेगी का कहना है कि यातायात पुलिस रात में स्थानीय बाजार में गश्त कर रही है। सड़क किनारे खड़े अस्थायी वाहनों को क्रेन के माध्यम से हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed