फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Traffic Plan For Dhanteras in Pithauragarh

धनतेरस और दीपावली पर्व के लिए बदली नगर की यातायात व्यवस्था

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Traffic Plan For Dhanteras in Pithauragarh
जाजरदेवल बाजार में लगा जाम। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। आज घर से निकलने से पहले यातायात व्यवस्था को जान लें। धनतेरस और दीपावली पर्व को लेकर पुलिस ने नगर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। ये व्यवस्था चार नवंबर तक बरकरार रहेगी। यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए छह मोबाइल गश्ती दल और भीड़भाड़ में छेड़खानी आदि की घटनाओं को रोकने के लिए बाजार में सादे वस्त्रों में पुलिस जवान तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

घर से निकलने से पहले जान लें
मंगलवार को धनतेरस को मुख्य बाजार, सिमलगैर, केएमओयू स्टेशन, सुनारगली, धर्मशाला लाइन और नया बाजार में सभी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी।
बड़े माल वाहक वाहनों के लिए सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक नगर में प्रवेश नहीं होगा। धारचूला की ओर जाने वाले वाहन बाईपास होते भेजे जाएंगे।
यहां होंगे वाहन पार्क
चंडाक से आने वाले वाहनों की पार्किंग महात्मा गांधी मार्ग में सीमित संख्या में की जाएगी। शेष अन्य वाहनों को लोनिवि गेस्ट हाउस के पास पार्क किया जाएगा।
विज्ञापन

वड्डा तिराहे से जाखनी आने वाले वाहन पुराना केरोसिन डिपो के पास पार्क किए जाएंगे।
धारचूला रोड से आने वाले वाहन ग्रिफ बैंड के पास पार्क किए जाएंगे।
जगह न होने पर देव सिंह मैदान के पास स्थित पार्किंग में पार्क किए जाएंगे।
सिल्थाम से बैंक रोड और घंटाकरण तक की गाड़ियां जिला अस्पताल के सामने स्थित पार्किंग में पार्क किए जाएंगे।
जीआईसी रोड, अपटेक तिराहा, चिमस्यानौला से आने वाले वाहनों को नगरपालिका (लंदन फोर्ट) पार्किंग स्थल में पार्क किया जाएगा।
सादे वस्त्रों में रहेगी पुलिस
नगर में यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए छह मोबाइल गश्त पार्टियां लगाई जाएंगी। इसके अलावा बाजार में महिलाओं, युवतियों के साथ होने वाली छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए सादे वस्त्रों में भी पुलिस बल की ड्यूटी लगाई जाएगी। एसपी लोकेश्वर सिंह ने लोगों ने यातायात व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed