फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Traffic Jam in Thal

महिला अस्पताल रोड में जाम लगने पर जिपं अध्यक्षा ने जताई नाराजगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Traffic Jam in Thal
थल में लगा जाम। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
थल/पिथौरागढ़। सोमवार को थल में किसी निजी कंपनी के दो बड़े ट्रॉलों पर मशीनें रखकर ले जाई जा रहीं थी। यह ट्राले थल होकर डीडीहाट को जा रहे थे। करीब डेढ़ बजे थल दोनों ट्रॉले बाजार में अटक गए।
विज्ञापन

थल थाने की पुलिस ने मशक्कत के बाद इनको निकाला। इससे बाजार में घंटे तक जाम लग गया। पेट्रोल पंप के पास ट्रॉलों में रखीं मशीनों में बिजली के तार उलझने से स्पार्किंग हुई। इसकी चिंगारी सड़कों पर गिरने लगी।
विज्ञापन

गोचर सब स्टेशन में फोन कर बिजली की आपूर्ति बंद कर दोनों ट्रकों को बड़ी मुश्किल से निकाला। बिजली के तार के ट्रक में उलझने से तार में जोर का झटका लगने से जहां पोल झुक गया। वहीं बिजली के तार बहुत नीचे लटक गए हैं। इस कारण तीन घंटे बिजली गुल रही। खतरा देखते हुए यूपीसीएल ने लाइन बंद कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में नये तार लगाकर व्यवस्था सुचारु की। पिथौरागढ़ में भी हॉटमिक्स के कारण सड़कों में लंबा जाम लगा रहा। लोनिवि आंतरिक सड़क मार्गों में सुधारीकरण और हॉटमिक्स का काम कर रहा है, लेकिन बिना किसी सूचना और योजना के काम करने से नगर में कई जगह जाम के कारण लोग परेशान रहे।
सभासद अनिल माहरा ने कहा कि यदि लोनिवि सड़क में हॉटमिक्स का काम करता है तो उसे सड़क में वाहनों की आवाजाही बंद रखनी चाहिए। इससे काम करने में किसी प्रकार की दिक्कत न आए। आनन-फानन में काम करना ठीक नहीं है।
महिला अस्पताल रोड पर जाम लगने पर जिला पंचायत अध्यक्षा ने जताई नाराजगी
पिथौरागढ़। जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा ने महिला अस्पताल और जिला पंचायत कार्यालय को जाने वाली सड़क पर कई दिन जाम लगने पर गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा है कि पुलिस शहर की यातायात व्यवस्था में ध्यान नहीं दे रही है।
दीपिका का कहना है कि महिला अस्पताल के लिए प्रतिदिन एंबुलेंस गर्भवती महिलाओं को लेकर पहुंचती है। जाम के कारण आए दिन एंबुलेंस को भी फंसना पड़ता है, जबकि सभी एंबुलेंस गर्भवती महिलाओं को लेकर अस्पताल आती हैं और जिन्हें जल्दी डॉक्टर की सहायता की जरूरत होती है।

उनका कहना है कि जाम के चलते उन्हें भी कार्यालय पहुंचने में काफी असुविधा होती है। जिला पंचायत अध्यक्षा का कहना है कि इस समस्या से पहले भी उन्होंने पुलिस विभाग को अवगत कराया था लेकिन उनकी बात को अनसुना किया गया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अस्पताल रोड पर खड़े किए जा रहे दोपहिया वाहनों को पार्क करने की अलग से व्यवस्था करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed