फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Traffic Jam by Snowfall

कालामुनी में माइनस छह डिग्री तापमान पांच घंटे फंसे रहे यात्री

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Traffic Jam by Snowfall
कालामुनी में भारी बर्फबारी के कारण वाहन के फंसने से यात्री परेशान रहे। - फोटो : PITHORAGARH
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। कालामुनी में भारी बर्फबारी के कारण हल्द्वानी से मुनस्यारी की ओर आ रहा एक वाहन पांच घंटे से अधिक समय तक फंसा रहा। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क से बर्फ हटाकर आवाजाही शुरू करने के लिए यात्रियों ने कई अधिकारियों को फोन किया, लेकिन संपर्क नहीं होने से सड़क बंद रही। थक-हारकर पर्यटकों ने खुद ही किसी तरह बर्फ हटाकर वाहन को निकाला। इस दौरान कई पर्यटकों के वाहनों को लौट गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को क्षेत्र में भारी बर्फबारी हुई थी। इसके चलते कुछ सड़कों पर यातायात प्रभावित हुआ था। लोनिवि ने जेसीबी चलाकर थल-मुनस्यारी सड़क को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया था लेकिन सड़क से पूरी बर्फ नहीं हटने से एक यात्री वाहन माइनस छह डिग्री तापमान के बीच कालामुनी में फंसा रहा। यात्रियों और स्थानीय लोगों का कहना था कि लोनिवि के जेई को फोन करके सहायता मांगने की कोशिश की गई, लेकिन उनके फोन बंद मिले। इसे लापरवाही मानकर लोगों ने प्रशासनिक कार्यशैली पर रोष जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed