फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Traffic could not be smooth on 36 roads of the border

Pithoragarh News: सीमांत की 36 सड़कों पर सुचारु नहीं हो पाया यातायात

Wed, 03 Sep 2025 10:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 03 Sep 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
Traffic could not be smooth on 36 roads of the border
पहाड़ी दरकने से तेजम- कपकोट सामा मोटर मार्ग में देकुना के पास  जमा मलबा। संवाद
पिथौरागढ़। भारी बारिश के चलते पहाड़िया दरकने से बंद हुईं जनपद की कुछ प्रमुख सड़कें खुलने से लोगों को कुछ राहत मिली है। बुधवार को पिथौरागढ़ की लाइफ लाइन कहे जाने वाले पिथौरागढ़-घाट सड़क पर यातायात सुचारु रहा लेकिन चंपावत के स्वाला में सड़क बंद होने से मैदानी क्षेत्रों तक पहुंचना कठिन हो रहा है। बुधवार शाम तक भी जिलेभर में 36 सड़कें बंद थीं। बंद सड़कों में अधिकांश ग्रामीण सड़कें शामिल हैं जिन्हें खोलने के लिए प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले कुछ रोज लगातार हुई बारिश के कारण पिथौरागढ़ को घाट-चंपावत-टनकपुर और अल्मोड़ा-हल्द्वानी से जोड़ने वाली मुख्य सड़क भूस्खलन से बंद हो गई थी। यह सड़क बीते रविवार से मंगलवार अपरान्ह तक बाधित होती रही, जिसके चलते अनेक यात्री वाहनों के साथ ही खाद्य सामग्री और अन्य जरूरत की आपूर्ति करने वाले वाहन समय से जिला मुख्यालय नहीं पहुंच पाए। बारिश के बीच आवाजाही ठप होने से बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा। बुधवार को बारिश थमने से आवाजाही सामान्य हो गई।
विज्ञापन

इधर सातसिलिंग-मुवानी-थल को जोड़ने वाले स्टेट हाईवे पर सुरौली के पास मलबा और पत्थर गिरने से आवागमन में काफी दिक्कतें रहीं। सुरौली में बुधवार सुबह मलबा आने से दूध का वाहन नहीं पहुंच सका। बाद में लोनिवि ने मशीन लगाकर यातायात सुचारु कराया। हालांकि अभी भी सुरौली में पहाड़ी से मलबा गिरने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह सात बजे सुचारु हुआ यातायात
गणाई गंगोली/नाचनी। सेराघाट-बेड़ीनाग एनएच बुधवार सुबह करीब सात बजे खुल पाया। इस मार्ग पर मंगलवार को शाम करीब चार बजे गणाई गंगोली में चौकी बैंड के पास भारी बोल्डर गिर गए थे। मार्ग खोलने के दौरान जेसीबी मशीन पर मलबा गिरने से चालक घायल हो गया था। बुधवार सुबह पांच बजे सड़क खोलने का काम फिर से शुरू हुआ और करीब 14 घंटे बाद बुधवार सुबह यह सड़क यातायात के लिए सुचारु हो पाई।
इसके अलावा संबंधित विभाग ने गणाई-राईआगर और गणाई-बनकोट रोड पर भी मलबा हटाकर यातायात बहाल करवाया। हरड़िया में लोनिवि ने बुधवार सुबह 9:30 बजे सड़क खोली। नाचनी-बांसबगड रोड, पोर्थी संपर्क मार्ग का मलबा गिरने से लगातार बाधित हो रही है। नाचनी क्षेत्र में लगातार भारी बारिश के चलते कपकोट-शामा-तेजम मोटर मार्ग, देकुना के पास पहाड़ दरकने से सड़क बंद हो गई। इस कारण बागेश्वर जाने वाले वाहनों के अलावा होकरा-गौला और नामिक जाने वाले वाहनों की कतार लग गई। बीआरओ ने दो जेसीबी मशीनों से 10 बजे सड़क यातायात के लिए बहाल कर दी थी। संवाद



नाघरखूना सड़क कई स्थानों पर ध्वस्त

पिथौरागढ़ पीएमजीएसवाई के अंतर्गत निर्माणाधीन सात सीलिंग से नाघरखूना मार्ग मूसलाधार बारिश से कई स्थानों पर ध्वस्त हो गया है। सड़क की दीवारें और कलवर्ट टूट गए हैं। कई स्थानों पर सड़क मलबे से पटी है। इस कारण स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सुचारु कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed