फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Traders said, stop the GST survey

व्यापारी बोले, जीएसटी सर्वे बंद करो

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
Traders said, stop the GST survey
पिथौरागढ़ में एडीएम को ज्ञापन देते व्यापारी। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़/झूलाघाट/धारचूला। जिला उद्योग व्यापार मंडल ने जीएसटी विभाग का सर्वे बंद कराने की मांग की है। साथ ही ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिला उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष पवन जोशी के नेतृत्व में व्यापारियों ने एडीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। आरोप लगाया कि व्यापारियों का जीएसटी संग्रह बढ़ाने के नाम पर उत्पीड़न किया जा रहा है। व्यापारी समाज सरकार का हर कदम में साथ देता आया है लेकिन आज टैक्स संग्रह बढ़ाने के लिए व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि टैक्स में हेराफेरी करने वाली फर्म को विभाग अपने कार्यालय से नोटिस जारी करे। विभाग के पास पूरा रिकार्ड होता है लेकिन आज विभागीय अधिकारी बाजारों में व्यापारियों को प्रताड़ित कर रहे हैं। जिसका विरोध किया जाएगा। जिला महामंत्री जनक जोशी ने कहा मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई की जाए। संवाद
विज्ञापन

ज्ञापन भेजने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष तपन रावत, उपाध्यक्ष अजय रावत, महासचिव रोहित चौहान, कोषाध्यक्ष मुकेश महर शामिल रहे। झूलाघाट के व्यापारियों ने भी जीएसटी सर्वे के नाम पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। इस दौरान हीरा बल्लभ भट्ट, जगदीश चंद्र जोशी, कृष्ण चंद्र मौजूद रहे। धारचूला के व्यापारियों ने विरोध में एसडीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। इस दौरान अध्यक्ष भूपेंद्र थापा, अश्विनी नलच्याल, गुमान बिष्ट, अरविंद सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed