{"_id":"5ff34e6d8ebc3e4105382d40","slug":"traders-descended-against-two-days-lockdown-pithoragarh-news-hld4098820118","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के विरोध में उतरे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन के विरोध में उतरे व्यापारी
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में बैठक करते व्यापारी।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जनवरी में प्रत्येक शनिवार और रविवार को किए जा रहे लॉकडाउन का प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने विरोध किया है। व्यापारियों ने कहा कि शनिवार और रविवार को किसी भी सूरत में दुकानें बंद नहीं करेंगे। प्रशासन का कहना है कि व्यापारियों की ओर से कोई सुझाव और आपत्तियां हैं तो वो सुनने के लिए तैयार हैं।
सोमवार को व्यापार संघ जिलाध्यक्ष अध्यक्ष पवन जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में व्यापारियों ने कहा कि प्रशासन और व्यापारियों की सहमति से जनवरी के प्रत्येक शनिवार, रविवार को लॉकडाउन करने का निर्णय लिया गया था। दो और तीन जनवरी को लगाए गए लॉकडाउन में सिर्फ व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। इसके अलावा तमाम गतिविधियां चलती रहीं। व्यापारियों ने कहा कि आगामी शनिवार और रविवार को पिथौरागढ़ नगर में व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद नहीं किए जाएंगे।
उन्होंने डीएम से जिस किसी क्षेत्र को भी माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया जाना है, उसकी जानकारी पूर्व में व्यापारियों को भी देने का आग्रह किया। इस मौके पर व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष मनीष चौधरी, दिनेश कापड़ी, जतिन ओझा, शैलेश खर्कवाल, रामू वर्मा, तपन रावत, नवल किशोर रावल, राहुल साह,अनील उप्रेती, नवीन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. एसची पंत का कहना है कि कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते देख जनवरी में प्रत्येक शनिवार और रविवार को लॉकडाउन कराने का निर्णय लिया था। व्यापारियों को कोई दिक्कत है तो वे स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के बात कर सकते हैं।
दो दिन के लॉकडाउन में नहीं हुई सख्ती
पिथौरागढ़। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष शमशेर महर ने कहा कि वह पहले से ही शनिवार और रविवार को किए जा रहे लॉकडाउन के विरोध में हैं। उन्होंने कहा जब नगर क्षेत्र में शराब की दुकानें, सरकारी कार्यालय और बैंक खुले हैं तो लॉकडाउन का कोई औचित्य नहीं है। दो और तीन जनवरी को व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद थे लेकिन प्रशासन की ओर से कोई भी सख्ती नहीं दिखाई गई। कहा कि स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्हें सोमवार को व्यापारियों की ओर से डीएम कार्यालय में दिए गए ज्ञापन की जानकारी नहीं है।
पूर्व में व्यापारियों की सहमति से ही लिया गया था निर्णय
पिथौरागढ़। लॉकडाउन कराने का निर्णय व्यापारियों और प्रशासन की सहमति से लिया गया था। कुछ व्यापारी इसके विरोध में थे लेकिन अब अन्य व्यापारी भी इसके विरोध में उतर चुके हैं। व्यापारियों का कहना है कि शनिवार और रविवार को लॉकडाउन कराने का निर्णय जन विरोधी है। पहले ही व्यापारी कोरोना में आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं।
व्यापारियों की सहमति से लॉकडाउन कराने का निर्णय लिया गया था। मुझे ज्ञापन नहीं मिला है। हो सकता है ज्ञापन कार्यालय में दिया हो। व्यापारियों के कोई सुझाव और दिक्कतें हैं तो वे मुझसे बात कर सकते हैं। - डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, डीएम पिथौरागढ़।
लॉकडाउन कराने का मुख्य उद्देश्य कोरोना की चेन को तोड़ना है। मैं किसी जरूरी काम से बाहर गया हूं। कार्यालय आने के बाद ही इस मामले में व्यापारियों से बात की जाएगी। इसके बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा। - तुषार सैनी, एसडीएम सदर पिथौरागढ़।