फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Traders came on the road after closing the market

बाजार बंद कर सड़क पर उतरे व्यापारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Traders came on the road after closing the market
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी के खिलाफ लामबंद नगर के व्यापारियों ने शुक्रवार को बाजार बंद रखा। इस दौरान जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया गया। वहीं बाजार बंद रहने से यात्रियों को चाय-पानी तक नसीब नहीं हुआ।
विज्ञापन

नगर पंचायत के ईओ बृहस्पतिवार शाम सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर दुकानदारों का चालान कर रहे थे। व्यापारियों ने कपड़े की थैली पर चालान करने और अभद्रता का आरोप लगाते हुए विरोध-प्रदर्शन किया था। साथ ही शुक्रवार को बाजार बंद रखने का एलान किया था। पूर्व चेतावनी के अनुसार सभी व्यापारियों ने शुक्रवार को दुकानें पूरी तरह से बंद रखीं। सुबह 10 बजे सभी व्यापारी शहीद चौक पर एकत्र हुए और सांकेतिक चक्काजाम किया। व्यापारियों ने सभा का आयोजन किया और ईओ पर तानाशाही रवैया अपनाने, चालान के नाम पर व्यापारियों के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया। पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष दीपक धानिक ने कहा कि किसी भी अधिकारी को अभद्रता करने का अधिकार नहीं है। यदि व्यापारियों का शोषण हुआ तो अनिश्चितकाल के लिए बाजार बंद कर चक्का जाम किया
विज्ञापन

वहीं व्यापारियों के प्रदर्शन की सूचना मिलते ही एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला और थानाध्यक्ष हेम चंद्र मौके पर पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों को समझाते हुए आंदोलन खत्म करने की अपील की लेकिन आक्रोशित व्यापारियों ने एक नहीं सुनीं और ईओ का तबादला कर कपड़े के बैगों पर किए गए चालान की राशि वापस करने की मांग की। व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश पंत ने आरोप लगाया कि ईओ पिछले कई महीनों से व्यापारियों का यूजर चार्ज या पॉलीथिन के नाम उत्पीड़न कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद स्थानीय विधायक फकीर राम टम्टा भी मौके पर पहुंचे। व्यापारियों ने विधायक से ईओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। विधायक ने डीएम और शासन में वार्ता कर शीघ्र कार्रवाई करने की बात कही तो व्यापारी भड़क गए। जब विधायक मौके से गए तो व्यापारियों ने उनकी समस्या नहीं सुनने का आरोप लगाया।
व्यापारियों ने तहसील कार्यालय तक विशाल जुलूस निकालकर प्रदेश सरकार और ईओ के खिलाफ नारे लगा। तहसील में एसडीएम ने व्यापारियों से वार्ता करने को कहा लेकिन व्यापारी ईओ को मौके पर बुलाकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने और उनका तबादला करने की मांग पर अड़े रहे। एसडीएम ने ईओ राकेश कोटिया को बुलाया और व्यापारियों के सामने वार्ता की। इस दौरान व्यापारियों ने उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई। एसडीएम ने व्यापारियों की समस्या को जिलाधिकारी के सामने रखने और रविवार को व्यापारियों के साथ बैठक करने की बात कही।
प्रदर्शन में व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश पंत, उपाध्यक्ष कमल खाती, महासचिव हरीश बाफिला, हेम उप्रेती, देव सिंह गैड़ा, होशियार सिंह मियान, इंद्र धानिक, राजेंद्र कठायत, मनीष पंत, विनोद पाठक, कमलेश पंत, महेश बिष्ट, बब्लू डसीला, ललित बाफिला, विनोद पाठक, डीएल शाह, राजू पंत, जीवन पंत, पूरन राठौर, मुन्ना राठौर, मोहित मेहरा, दीपक रौतेला, दीपक कालाकोटी, पुष्पा खम्पा, नीमा, दीपक, महिपाल, दीपा सहित सैकड़ों व्यापारी मौजूद थे। थानाध्यक्ष हेम चंद्र तिवारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। एसडीएम शुक्ला ने बताया कि व्यापारियों ने पांच सूत्रीय ज्ञापन दिया है जिसे जिलाधिकारी को भेजा जा रहा है। व्यापारियों की हर समस्या का समाधान किया जाएगा।
बाजार बंद से लाखों का नुकसान
बेड़ीनाग। ईओ के खिलाफ पूरे दिन बाजार बंद रखने से व्यापारियों को लाखों का नुकसान हुआ है। इसके अलावा यात्री और स्थानीय लोग जरूरी सामान के लिए तरस गए। संवाद

मनोनीत सभासद ने भी उठाए सवाल
बेड़ीनाग। नगर पंचायत में मनोनीत सभासद भाजपा नेता मनीष पंत ने ईओ की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में बोर्ड की बैठक में पास निर्णयों को भी लागू नहीं किया जा रहा है। वरिष्ठ व्यापारी सुरेश पंत ने आरोप लगाया कि ईओ को जब पॉलीथिन नहीं मिली तो उन्होंने कपड़े के बैगों पर ही चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed