{"_id":"64dfac2f6d7e5407b9016635","slug":"tourists-will-be-exposed-to-astronomy-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-3353-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: खगोल विज्ञान के रूबरू होंगे पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: खगोल विज्ञान के रूबरू होंगे पर्यटक
Fri, 18 Aug 2023 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 18 Aug 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
वरूण चौधरी, सीडीओ पिथौरागढ़।
पिथौरागढ़। जल्द ही पिथौरागढ़ से 10 किमी दूर स्थित चंडाक और जिला मुख्यालय से 150 किमी दूर मुनस्यारी में एस्ट्रो टूरिज्म का आयोजन किया जाएगा।
इसके तहत विशेषज्ञ खगोलविद एस्ट्रो टॉक्स, खगोल विज्ञान पर एक प्रदर्शनी, आकाशीय पिंडों से संबंधित कहानी सुनाना, चंद्रमा और अन्य ग्रहों के गड्ढों को देखने के लिए दूरबीन का उपयोग, खगोल विज्ञान गतिविधियां, फोटोग्राफिक पैनल प्रदर्शनी और एस्ट्रो जैसी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
सीमांत जिले में एस्ट्रो टूरिज्म आयोजित कराने का मुख्य उद्देश्य यहां पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाना है। पिछले दिनों दिल्ली से आई टीम ने चंडाक और मुनस्यारी को एस्ट्रो टूरिज्म के लिए उपयुक्त पाया था। मुनस्यारी में टीआरसी, नंदा देवी परिसर या खलिया टॉप में एस्ट्रो टूरिज्म का आयोजन किया जाएगा। यहां दूरबीन लगाकर पर्यटकों को ग्रह, तारों आदि की जानकारी दी जाएगी। इस कार्यक्रम से पर्यटकों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी जोड़ा जाएगा।
कोट
आयोजन की तैयारी चल रही है। दूरबीन और अन्य उपकरण मंगाए जा रहे हैं। कीर्ति आर्या, पर्यटन विकास अधिकारी