फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Tourist in Panchachuli Glaciar

चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क तीन से बंद, 80 पर्यटक फंसे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Tourist in Panchachuli Glaciar
धारचूला के दुग्तु ग्राम में फंसे पर्यटक। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
धारचूला (पिथौरागढ़)। पिछले तीन दिनों की बारिश से बीआरओ की तवाघाट-सोबला, सीपीडब्ल्यूडी की चीन सीमा को जोड़ने वाली सोबला-ढाकर सड़क कई जगहों पर बंद है। इस कारण स्थानीय लोगों के साथ ही पंचाचूली ग्लेशियर गए 80 पर्यटक भी फंस गए हैं। लोगों ने राहत बचाव के लिए हेलीकॉप्टर की मांग की है।
विज्ञापन

सोबला-ढाकर सड़क बंद होने से पंचाचूली ग्लेशियर गए दिल्ली, बिहार, मुंबई, कोलकाता, अरुणाचल प्रदेश, यूपी समेत अन्य राज्यों के 80 पर्यटक दुग्तु और दांतु गांव में फंस गए हैं। कुछ पर्यटक अपनी बाइक और कार के साथ रास्ते में फंसे हैं। बुधवार को मौसम सही होने पर दांतु प्रधान जमन दताल, होम स्टे स्वामी महेश दताल और दुग्तु के पीएस दुग्ताल ने फंसे पर्यटकों और उनके परिजनों की बात वीसेट के जरिये कराई।
विज्ञापन

आमोद नगन्याल और दिनेश बनग्याल ने बताया कि बारिश के कारण दुग्तु से बॉलिंग, नांगलिग से सेला और दर ग्राम में मलबा व बोल्डर आने से सड़क बंद हो गई है। सोबला से तवाघाट में कई जगह सड़क बंद होने की सूचना है। सोबला के उपप्रधान गजेंद्र रोकाया ने बताया कि बारिश के कारण सोबला में सुरेंद्र सिंह और धर्म सिंह के भवन ध्वस्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed