फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   took the oath of national unity and integrity

Pithoragarh News: राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ ली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
took the oath of national unity and integrity
पिथौरागढ़ में सीओ महेश चंद्र जोशी पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाते। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जिले में संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया। पुलिस कर्मियों से लेकर स्कूली बच्चों ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ ली।
विज्ञापन

नेहरू युवा केंद्र ने शनिवार को महाविद्यालय के वेब भवन में संविधान दिवस मनाया। मुख्य अतिथि सीनियर सिविल जज एवं जिला विधिक प्राधिकरण सचिव विभा यादव ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। जिला युवा अधिकारी योगेश कुमार ने नेहरू युवा केंद्र की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी।
प्राचार्य प्रो. पीएस बिष्ट ने सभी का आभार जताया। संचालन स्वयंसेवक मोहित उप्रेती ने किया। इस दौरान एनएसएस प्रभारी सरोज वर्मा, भानुप्रताप सिंह, गौतम, मंजुल गौडवाल, डॉ. मनीषा बिष्ट, डॉ. इंदु आर्या, डॉ. गंगा, डॉ. माया जोशी आदि थे।
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों ने भी ली शपथ
पिथौरागढ़। सभी पुलिस, थानों और शाखाओं में पुलिस कर्मियों ने संविधान की शपथ ली। सीओ महेश चंद्र जोशी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को शपथ दिलाई। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक दूरसंचार बीबी तिवारी, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन परवेज अली आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

केवि में धूमधाम से मनाया संविधान दिवस
पिथौरागढ़। केंद्रीय विद्यालय में संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यवाहक प्राचार्य संजय कोठियाल ने संविधान की महत्ता विषय पर जानकारी दी। चरण सिंह ने संविधान की उद्देशिका को पढ़ा। विद्यालय के छात्रों के बीच प्रश्नोत्तरी और वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। इस दौरान बच्चों को संविधान दिवस की शपथ दिलाई गई। संचालन शैलेश गुप्त और जीवन कुमार ने किया। कार्यक्रम में उत्तम सिंह कुटियाल, भावना जोशी, नीरज बनकोटी, अजय कुमार, अभिषेक कुमार, विजय जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद
महाविद्यालय में हुई गोष्ठी
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो.सीडी सूंठा की अध्यक्षता में गोष्ठी हुई। राजनीति विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. पंकज यादव ने बताया कि संविधान दिवस का उद्देश्य देश के नागरिकों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ाना है। राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. धीरज सिंह खाती ने संविधान के निहित लोकतांत्रिक मूल्यों और मौलिक कर्तव्यों के बारे में समझाया। संचालन डॉ. लीलाधर मिश्र ने किया। कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य डॉ. पीसी मठपाल, डॉ. पवन टम्टा, डॉ. जेएन पंत, डॉ. एमएस कुटियाल, डॉ. दीपा पंत, डॉ. गरिमा पुनेठा, डॉ. बीएस बिष्ट, डॉ. पूनम आदि मौजूद रहे। संवाद

जिला न्यायालय में ली गई संविधान की शपथ
पिथौरागढ़। जिला न्यायालय प्रांगण में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कपिल कुमार त्यागी ने सभी को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई। जिला जज सहदेव सिंह ने भारतीय संविधान में उल्लेखित मौलिक कर्तव्यों के संबंध में जानकारी दी। इस मौके पर अपर जिला सत्र न्यायाधीश पंकज तोमर, सिविल जज पूनम टोडी, न्यायिक अधिकारी, न्यायालय कर्मी, अधिवक्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed