फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Today at 56 places, school children of 15 to 18 years of age will be vaccinated

आज 36 स्थानों पर होगा 15 से 18 वर्ष के स्कूली बच्चों का टीकाकरण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Today at 56 places, school children of 15 to 18 years of age will be vaccinated
पिथौरागढ़ सीएमओ कार्यालय में टीकाकरण में जुटे स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जिले के 56 स्थानों में स्वास्थ्य विभाग 15 से 18 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण करेगा। इसके लिए 175 डॉक्टर, नर्सिंग अधिकारी और अन्य स्वास्थ्य कर्मी तैनात किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने जिले के 33900 स्कूली बच्चों को कोवॉक्सिन लगाने की पूरी तैयार कर ली है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एचएस ह्यांकी ने बताया कि जिले समस्त ब्लॉकों में सेशन साइटें बना ली हैं। पहले दिन 2500 स्कूल बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग के पास 10 हजार कोवॉक्सिन है। कोवॉक्सिन की 30 हजार डोजें रविवार की रात तक मिल जाएंगी। टीकाकरण की तैयारियों के लिए सीएमओ कार्यालय में डॉ. ललित भट्ट, डॉ. हेमंत मर्तोलिया, प्रतिरक्षण सहायक मोहित पंत, पंकज बिष्ट, भगवान बोथयाल, पंकज अवस्थी, निशा कश्यप, प्रियंका जोशी, कमल जोशी मुस्तैदी से जुटे हैं।
विज्ञापन

10 से बूस्टर डोज लगाने की तैयारी
पिथौरागढ़। जिले में 10 जनवरी से स्वास्थ्य विभाग बूस्टर डोज लगाने की तैयारी में है। सीएमओ डॉ. एचएस ह्यांकी ने बताया कि 10 जनवरी से फ्रंट लाइन वर्कर, हेल्थ वर्कर्स को बूस्टर डोज लगाई जाएगी। बच्चों को आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा। इसके अलावा माता पिता या खुद का मोबाइल नंबर भी दर्ज कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्थानों पर होगा टीकाकरण
बिण ब्लॉक- केएनयू जीआईसी, एसडीएस, जीआईसी गुरना, जीआईसी बांस, जीआईसी गोरंगचौड़, जीजीजीआईसी, जीजीआईसी एंचोली, निखिलेश्वर एकेडमी, एशियन एकेडमी, मानस एकेडमी दौला, सोर वैली पब्लिक स्कूल, हाईस्कूल गोगना, केएमओयू स्टेशन, नाकोट, मोबाइल टीम जीजीआईसी पीपलकोट, जीआईसी, इग्यारदेवी,।

बेड़ीनाग ब्लॉक- मुख्य सेंटर, कांडे किरोली और पांखू में मोबाइल टीम, जीआईसी, जीजीआईसी, राजीव गांधी स्कूल सदलना इंटर कॉलेज।
गंगोलीहाट ब्लॉक- जीआईसी, जीजीआईसी, जीआईसी टिम्टा, जीआईसी भूलीगांव, जीआईसी डोभालखेत, जीआईसी राममंदिर, जीआईसी गणाई, जीआईसी बनकोट।
डीडीहाट ब्लॉक- जीआईसी, जीजीआईसी, विवेकानंद, सूर्या इंटर कॉलेज, ग्लोरियल इंटर कॉलेज, स्वामी मलयनाथ हाईस्कूल, जीएचसी स्कूल लेगघर, जीआईसी थल।
धारचूला ब्लॉक- जीजीआईसी धारचूला
मुनस्यारी ब्लॉक- जीआईसी नाचनी, जीआईसी समकोट, जीआईसी मल्ला भैंसकोट, जीआईसी जोशा, जीआईसी उच्छेती, जीआईसी मवानी दवानी, जीआईसी तेजम, जीआईसी बांसबगड़, जीआईसी कोटा पंद्रहपाला, जीआईसी बिर्थी, जीआईसी होकरा, हाईस्कूल बजेता, एसडीएम मदकोट, विवेकानंद स्कूल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed