फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Titiyal brothers planted eye camp

तितियाल बंधुओं ने लगाया नेत्र चिकित्सा शिविर

Sat, 03 Dec 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Sat, 03 Dec 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
Titiyal brothers planted eye camp
धारचूला में नेत्र चिकित्सा कैंप के उद्घाटन पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में शनिवार को प्रसिद्ध नेत्र सर्जन तितियाल बंधुओं ने नेत्र शिविर लगाकर सैकड़ों मरीजों का इलाज किया। शिविर का उद्घाटन रं कल्याण संस्था के संरक्षक महिमन ह्यांकी एवं चिकित्साधिकारी डा. एमएस जायसवाल ने किया।

विज्ञापन


संचालन करते हुए रं कल्याण संस्था के अध्यक्ष अशोक नबियाल ने कहा कि सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज के नेत्र सर्जन डा. गोविंद तितियाल और एम्स दिल्ली के नेत्र सर्जन पद्मश्री डा. जीवन तितियाल अपने पिता स्व. विजय सिंह तितियाल के स्मृति में प्रतिवर्ष सीमांत धारचूला में निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन करते हैं। डा. गोविंद तितियाल ने कहा कि उनके बड़े भाई डा. जीवन तितियाल को लगा कि सीमांत के बुजुर्ग हल्द्वानी में आकर अपना इलाज कराने में असमर्थ रहते हैं। ऐसे में उनको धारचूला में ही उचित इलाज दिया जाए।
विज्ञापन


यह कार्यक्रम जिला अंधता निवारण समिति पिथौरागढ़ तथा नवज्योति सेवा समिति भवाली के तत्वावधान में ही संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 500 मरीजों का पंजीकरण किया जा चुका है। 4 और 5 दिसंबर को मरीजों का ऑपरेशन किया जाएगा। साथ ही जिन मरीजों का इलाज धारचूला में संभव नहीं है ऐसे मरीजों को चिन्हित कर हल्द्वानी में निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। शिविर के संचालन में डा. नितिन मल्होत्रा, डा. आसित, डा. विजय फिरमाल डा. अनिल मार्छाल, डा. किशोर सिर्खाल, महेंद्र तितियाल, हरीश गुंज्याल आदि कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed