फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Tire Cricket Club won by 122 runs

Pithoragarh News: सोर क्रिकेट क्लब 122 रन से जीता

Sun, 07 Jan 2024 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 07 Jan 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
Tire Cricket Club won by 122 runs
​खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते मुख्य अति​थि अर्जुन अवार्डी हरि दत्त कापड़ी। संवाद
पिथौरागढ़। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) से संबद्ध पिथौरागढ़ क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से जिला क्रिकेट लीग के घरेलू सत्र 2024-25 पुरुष ओपन वर्ग की जिला क्रिकेट लीग शुरू हो गई है। उद्घाटन मैच में सोर क्रिकेट क्लब ने 22 यार्ड्स क्रिकेट क्लब को 122 रनों से हराया।
विज्ञापन

एसएस वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम पिथौरागढ़ में लीग आधार पर खेली जा रही प्रतियोगिता में सोर क्रिकेट क्लब पिथौरागढ़, द एथलीट्स होम क्रिकेट एकेडमी पिथौरागढ़, निखिलेश्वर चिल्ड्रन एकेडमी पिथौरागढ़, एनको क्रिकेट एकेडमी पिथौरागढ़, जेएमएस क्रिकेट क्लब डीडीहाट, शिव शक्ति क्रिकेट क्लब बेड़ीनाग, हिमालयन क्रिकेट क्लब पिथौरागढ़, 22 यार्ड्स क्रिकेट क्लब पिथौरागढ़ की टीम प्रतिभाग कर रही है।
विज्ञापन

उद्घाटन मैच में सोर क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में चार विकेट खोकर 216 रन बनाए। सोर क्लब की ओर से दिविज दिगारी ने शानदार 105 रनों की पारी खेली। हिमालय धामी ने 35 रनों का योगदान दिया। 22 यार्ड्स क्लब की ओर से बलराज ने 2 विकेट, हरीश पुजारा ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाब में 22 यार्ड्स क्लब की टीम 94 रन पर ऑलआउट हो गई। 22 यार्ड्स की ओर से हरीश पुजारा ने 43 रनों की पारी खेली। सोर क्रिकेट क्लब की ओर से देवेंद्र धारियाल ने 6 विकेट, गौरव जोशी ने एक,परीक्षित ने एक विकेट लिया। मैच के अंपायर दिनेश, प्रशांत और स्कोरिंग मनोज कुमार व पीयूष रावत ने की।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि अर्जुन अवार्डी हरी दत्त कापड़ी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। सोमवार का मैच द एथलीट्स होम एकेडमी व हिमालयन क्रिकेट क्लब तथा निखिलेश्वर चिल्ड्रन एकेडमी और शिव शक्ति क्रिकेट क्लब के मध्य खेला जाएगा।
वहां उमेश चंद्र जोशी गवर्नर काउंसलिंग मेंबर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड, उपाध्यक्ष भूपाल सिंह चुफाल, अध्यक्ष दिनेश चंद्र जोशी, कोऑर्डिनेटर राजेंद्र सिंह गुरौं, हरेंद्र सिंह रावत, प्रकाश सिंह दिगारी आदि थे।
चंपावत ने लधियाघाटी प्रीमियर लीग पर जमाया कब्जा
चंपावत। जिले के रीठासाहिब में आयोजित लधियाघाटी प्रीमियर लीग क्रिकेट कप पर चंपावत की टीम ने कब्जा जमाया। फाइनल मुकाबला बडेला इलेवन चंपावत और कुल्याल गांव इलेवन के बीच खेला गया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चंपावत की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 181 रन बनाए। विजय रावत ने सर्वाधिक 56 रनों की पारी खेली। जवाब में कुल्याल गांव की टीम 17.3 ओवरों में 76 रन पर ऑलआउट हो गई। अंपायर ललित बोहरा और दीपक बोहरा रहे जबकि स्कोरर राहुल सिंह बगोटी, प्रिंस गोस्वामी व प्रदीप गोस्वामी रहे। आंखों देखा हाल संतोष रसीला ने सुनाया। इ

ससे पूर्व मुख्य अतिथि पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने मैच का शुभारंभ किया। विजेता बड़ेला इलेवन चंपावत को 16,000 नकद व ट्रॉफी और उप विजेता को 9000 की धनराशि और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। डीएम नवनीत पांडे ने विजेता टीम को 1100 और उपविजेता टीम को 501 रुपये की धनराशि दी। वहां पूर्व जिला पंचायत सदस्य भोला बोहरा, कुंदन सिंह बोहरा, लक्ष्मण सिंह मेहता, अनिल चंद, कमल चंद, रवि कुल्याल, अजय आदि थे। संवाद
उद्घाटन मैच में दुर्लेख ने बजानी को 66 रन से हराया

डीडीहाट (पिथौरागढ़)। जौरासी कस्बे में आयोजित श्री जय बालक देव क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला दुर्लेख क्रिकेट क्लब ने जीत लिया। जीआईसी के खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ किसान आयोग के निदेशक नवीन बोरा ने किया। पहले खेलते हुए दुर्लेख की टीम ने 20 ओवर में 100 रन बनाए। जवाब में बजानी की टीम 18 ओवर में महज 44 रन पर ढेर हो गई। निर्णायक सुरेंद्र बोरा, दीपक बोरा रहे। वहां दीपक बोरा, गुड्डू धामी, त्रिलोक बोरा, संदीप बोरा, मनोज बोरा, संदीप बोरा, जगत राम आदि दर्शक थे। संवाद

गो घाटीबगड़ ने जीता मुकाबला
धारचूला (पिथौरागढ़)। रं कल्याण संस्था और सहयोगी संगठनों की ओर से आयोजित खेल महोत्सव में रविवार को क्रिकेट का सात ओवर का फाइनल मैच खेला गया। इसमें गो घाटी बगड़ ने सिरदांग को हराया।

जवाहर सिंह नबियाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में मुख्य अतिथि सीओ परवेज अली ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराया। ग्राम सिरदांग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 105 रन बनाए। इसके जवाब में उतरी गो घाटी बगड़ की टीम ने दो विकेट से मैच जीत लिया। विजेता टीम को 21 हजार और उप विजेता टीम को 11 हजार की धनराशि और ट्रॉफी भेंट की गई। संचालन करन थापा और राजेंद्र नबियाल ने किया। वहां पूर्व चेयरमैन अशोक नबियाल, कोतवाल कुंवर सिंह रावत, सभासद प्रेमा कुटियाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र थापा, कृष्णा गर्ब्याल, दीपक रोंकली, राम सिंह ह्यांकी आदि थे। संवाद
सद्भावना क्रिकेट मैच में डीएम एकादश ए 20 रन से जीता

चंपावत। जिला मुख्यालय के गोरलचौड़ मैदान में डीएम एकादश ए और प्रशासन एकादश बी के बीच सद्भावना क्रिकेट मैच खेला गया। डीएम एकादश ए ने प्रशासन एकादश बी को 20 रन से हराकर जीत दर्ज की।
रविवार को गोरलचौड़ मैदान में सद्भावना क्रिकेट मैच का शुभारंभ डीएम नवनीत पांडे ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। डीएम एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 155 रन बनाए गए। कोतवाल योगेश उपाध्याय ने 41, कर्नल डीडी भट्ट ने 20, कुंवर, अशोक अधिकारी ने 17, डीएम नवनीत पांडे ने चार और खीम जोशी ने पांच रन बनाए।
प्रशासन एकादश बी की ओर से प्रकाश मिश्रा ने तीन और प्रशांत कुमार ने दो विकेट लिए। जवाब में प्रशासन एकादश बी की टीम निर्धारित ओवरों में 135 रन पर ऑलआउट हो गई। निर्णायक रोहित जोशी, अभिषेक रावत रहे। स्कोरर की भूमिका देवेश व दीपक ने निभाई। संवाद

सुंदरी नाग क्लब ने जय ईष्ट देव को हराया

मुवानी (पिथौरागढ़)। राजा क्लब की ओर से आयोजित पदम बहादुर चंद स्मृति शेष राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के सातवें दिन का मैच जय ईष्ट देव क्लब और सुंदरी नाग क्लब के मध्य खेला गया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए जय ईष्ट देव ने 10 ओवर में 4 विकेट पर 108 रन बनाए। जवाब में सुंदरी नाग क्लब ने नौ ओवर में सात विकेट से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच राजा चौहान रहे। मुख्य अतिथि महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. सुधीर कुमार रहे। मैच का आंखों देखा हाल हंस पाल और रमेश बम ने सुनाया। स्कोरर मनोज कापड़ी, सूरज गोरखा, बबलू बोरा और निर्णायक चंदन मेहता, पेडी सिंह रहे। इस मौके पर कई खेल प्रेमी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed