फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Tipper accident driver dies in Didihat

Pithoragarh News: डीडीहाट में टिप्पर दुर्घटनाग्रस्त चालक की मौत

Sat, 06 Apr 2024 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 06 Apr 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Tipper accident driver dies in Didihat
डीडीहाट के अंतोड़ा बैड़ से 200 मीटर खाई में गिरा टिप्पर। संवाद
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट से दूनाकोट की ओर जा रहा एक टिप्पर अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस ने शव को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

शनिवार को धौलेत निवासी जगदीश गैड़ा (52) पुत्र नंदन सिंह गैड़ा अपने वाहन (यूके 05 सीए 1789) को लेकर सुबह 8:30 बजे दूनाकोट की ओर जा रहे थे। डीडीहाट से करीब 15 किमी दूर अंतोड़ा बैंड के पास वाहन अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे वाहन चालक जगदीश गैड़ा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का कारण गाड़ी में आई तकनीकी खराबी बताई जा रही है।
विज्ञापन

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष विजेंद्र साह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और स्थानीय लोगों की मदद से शव को खाई से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए पिथौरागढ़ भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैतड़ी में ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त दो की मौत

झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल के सीमावर्ती जिले बैतड़ी में एक ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में पत्रकार के पिता और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। बैतड़ी के सुर्नया से खोड्प्या जा रहा ट्रैक्टर (2त 3678) पाटन नगरपालिका के झौलेक के पास असंतुलित होकर खाई में गिर गया।

हादसे में बैतड़ी के अन्नपूर्णा राष्ट्रीय दैनिक पत्रिका के पत्रकार कृष्ण बिष्ट के पिता मान सिंह बिष्ट (50) और चालक राजेश चौधरी (30) की मौके पर ही मौत हो गई। पत्रकार कृष्ण बिष्ट के पिता की मौत पर नेपाल पत्रकार महासंघ बैतड़ी प्रेस चौतारी शाखा जिला बैतड़ी ने शोक संवेदना प्रकट की है। जिला प्रहरी कार्यालय बैतड़ी के प्रवक्ता प्रहरी कार्यालय खेम विक्रम केसी ने बताया कि ट्रैक्टर सड़क 200 मीटर नीचे खाई में गिरा है। हादसे की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed