फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Time to fight for full development and employment: Ari

पूर्ण विकास और रोजगार की लड़ाई लड़ने का समय आ गया- काशी सिंह ऐरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Time to fight for full development and employment: Ari
डीडीहाट रामलीला मैदान में हिमानी संस्था ने राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया। - फोटो : PITHORAGARH
डीडीहाट (पिथौरागढ़) रामलीला मैदान में हिमानी संस्था की ओर से राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान राज्य आंदोलनकारियों ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने उत्तराखंड में शासन कर लूट मचा कर लोगों के साथ अन्याय किया है।
विज्ञापन

डीडीहाट रामलीला मैदान में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उक्रांद के वरिष्ठ नेता काशी सिंह ऐरी ने कहा कि अब राज्य के पूर्ण विकास व रोजगार के लिए लड़ाई लड़ने का वक्त आ गया है। अध्यक्षता कर रहे चिह्नित राज्य आंदोलनकारी समिति के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह रावत ने कहा कि समिति की ओर से आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण और आंदोलनकारियों को सुविधाएं दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उक्रांद के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर कापड़ी ने कहा कि जिस उद्देश्य को लेकर राज्य का गठन किया गया था उस पर राज्य खरा नहीं उतरा।
विज्ञापन

उक्रांद के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर पुनेड़ा ने कहा अब संगठन बड़े स्तर पर आंदोलन करेगा। राज्य आंदोलनकारी समिति के मंडल अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने कहा कि रोजगार और विकास के लिए सभी राज्य आंदोलनकारी ताकतों को एक झंडे के नीचेे आना होगा। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही डीडीहाट में आंदोलनकारियों का महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां जनपद अध्यक्ष गोविंद सिंह रावत, दान सिंह कन्याल, सुनील शाह, भूपेंद्र सिंह भंडारी, दीवान सिंह मेहता, सुभाष जोशी, नारायण सिंह मर्तोलिया, भगवान सिंह अल्मिया, शेर सिंह शाही, जगत ठकुराठी, गोविंद लाल साह, अनिल कार्की, दीवान सिंह मेहता, रमेश पंचपाल, दीवान सिंह देऊपा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed