फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Thurcott won the final of the Paun Premier League

Pithoragarh News: थरकोट ने जीता पौंण प्रीमियर लीग का फाइनल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Feb 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
Thurcott won the final of the Paun Premier League
पिथौरागढ़ के पौंण में आयोजितक्रिकेट प्रतियोगिता कीविजेता टीम थरकोट ट्राफी के साथ। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। पौंण प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच थरकोट ने जीत लिया है। थरकोट ने मेजबान पौंण को 30 रनों से हराया। प्रतियोगिता में 20 टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

पौंण खेल मैदान में रविवार को पौंण और थरकोट के बीच फाइनल मैच हुआ जिसका शुभारंभ पौंण गांव के वरिष्ठ बुजुर्ग पुष्कर सिंह, कल्याण सिंह, भवान सिंह, गणेश वल्दिया, महेश वल्दिया, पदम वल्दिया (मेजर साहब) प्रधान प्रतिनिधि महिपाल सिंह, कैप्टन दीवान सिंह वल्दिया ने किया। थरकोट ने 15 ओवरों में 171 रन बनाए। थरकोट के दिनेश ने 55, राकेश ने 40 रन बनाए। पौंण के निक्कू ने तीनए रवि ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन

जवाब में पौंण की टीम 15 ओवरों में 141 रन ही बना सकी। निक्की ने 47, मंटू ने 43 रन बनाए। थरकोट के राकेश, पवन ने दो-दो विकेट लिए। पौंण के मंटू वल्दिया मैन ऑफ द सीरीज रहे जबकि फाइनल में थरकोट के राकेश मैन ऑफ मैच बने। निर्णायक देवेंद्र वल्दिया, विजय भट्ट, स्कोरर विक्की और दीपक वल्दिया रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजेता और उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बोहरा ने ट्रॉफी दी। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता मंटू वल्दिया, बब्बू वल्दिया, दीपक विल्दया, बिट्टू, पुष्कर सिंह, युवक मंगल दल पौंण के पदाधिकारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed