फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Three sued for violating home quarantine, one arrested for breaking lockdown

होम क्वारंटीन का उल्लंघन करने पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
Three sued for violating home quarantine, one arrested for breaking lockdown
पिथौरागढ़। होम क्वारंटीन का उल्लंघन करने पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इनमें रावल गांव निवासी रविंद्र सिंह रावत, पांडेगाव निवासी सुरेश प्रसाद उप्रेती और नैनीसैनी निवासी दीपक कुमार शामिल हैं। तीनों लोगों को पुलिस ने पहले भी क्वारंटीन के नियमों का पालन करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

पुलिस चेकिंग के दौरान ये व्यक्ति अपने घरों में नहीं मिले। एसपी प्रीति प्रियदर्शनी ने कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए दृष्टिगत जनपद स्तर में होम क्वारंटीन किए गए व्यक्तियों पर स्थानीय पुलिस लगातार नजर रख रही है। उन्होंने कहा कि होम क्वारंटीन के नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिले में इस समय 1218 लोग होम क्वारंटीन किए गए हैं। उधर, लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शनी के आदेश और सीओ आरएस रौतेला के निर्देशन में पुलिस टीम बृहस्पतिवार रात 11:55 बजे गश्त कर रही थी। इसी बीच बोलेरो (यूके 04टीए-8767) आते दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने चालक गंगा सिंह लाथी, कपकोट जिला बागेश्वर अनुमति पत्र दिखाने को कहा। वह अनुमति से संबंधित कोई पत्र नहीं दिखा पाया। इस पर पुलिस ने उसे धारा 188/269 व 51 (बी) आपदा प्रबंधन अधिनियम के अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया। वाहन को सीज किया गया है। टीम में थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट, कांस्टेबल जितेंद्र कुमार, नरेंद्र सिंह, जगदीश मारकुना शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed