{"_id":"08570f404ab7d75176b85f818474b749","slug":"three-people-were-injured-in-the-wild-pig-attack-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगली सुअर के हमले में तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगली सुअर के हमले में तीन लोग घायल
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
Updated Wed, 13 Jan 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय से मात्र छह किलोमीटर की दूरी पर स्थित सातशिलिंग गांव के तीन लोगों पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को जिला अस्पताल भर्ती किया गया है। जबकि एक को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। यह तीनों जानवरों को चराने के लिए गांव के पास के जंगल में गए थे। घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
सातशिलिंग निवासी ललित सिंह खड़ायत (36) पुत्र केशर सिंह खड़ायत, उनका भाई चंद्र सिंह खड़ायत (32) और जितेंद्र सिंह (32) पुत्र दौलत सिंह जानवर चराने के लिए जंगल गए थे। तभी जंगली सुअर ने उन पर हमला कर दिया। ललित सिंह और चंद्र सिंह को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। सुअर ने एक के बाद एक तीनों पर हमला कर दिया। ग्रामीण तत्काल तीनों को अस्पताल ले आए। सातशिलिंग के समाजसेवी ज्योतेंद्र सिंह खड़ायत ने घटना की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दे दी है। कहा है कि सुअर का आतंक समाप्त किया जाए और पीड़ितों को मुआवजा दिया जाए। उन्होंने बताया कि पूरे इलाके में इस घटना के बाद भारी भय का माहौल है।