{"_id":"664b8395a16fcd00940bf4df","slug":"three-people-stranded-due-to-rise-in-water-level-of-ramganga-river-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-113521-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: रामगंगा नदी का जल स्तर बढ़ने से तीन लोग फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: रामगंगा नदी का जल स्तर बढ़ने से तीन लोग फंसे
Mon, 20 May 2024 10:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 20 May 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। सोमवार की शाम हुई मूसलाधार बारिश से रामगंगा नदी का जल स्तर एकाएक बढ़ गया। इस दौरान तटबंध निर्माण में लगी पोकलेन मशीन का ऑपरेटर और दो मजदूर बीच नदी में फंस गए।
नाचनी, तेजम और नापड़ घाटी में हुई तेज बारिश से शाम सात बजे थल में रामगंगा नदी का जल स्तर बढ़ गया। इससे रामगंगा नदी के दायीं ओर तटबंध निर्माण कार्य में लगी पोकलेन मशीन सहित ऑपरेटर और दो मजदूर रामगंगा के जल भराव में फंस गए। सूचना मिलते ही मौके पर थल थाने के एसआई विनोद भट्ट पुलिस कर्मियों और स्थानीय युवक मौके पर पहुंचे। पुलिस कांस्टेबल जगदीश मारकोना ने मशीन ऑपरेटर से फोन से संपर्क किया। इसके बाद मशीन ऑपरेटर ने मशीन को सुरक्षित स्थान पर निकाल लिया। फंसे मजदूरों को भी पोकलेन की मदद से निकाला। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया। संवाद