फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Three candidates could not cross the 10 thousand mark in the 2019 Lok Sabha elections

Pithoragarh News: 2019 के लोकसभा चुनाव में तीन प्रत्याशी नहीं कर पाए थे 10 हजार का आंकड़ा पार

Fri, 29 Mar 2024 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 29 Mar 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Three candidates could not cross the 10 thousand mark in the 2019 Lok Sabha elections
पिथौरागढ़। संसदीय क्षेत्र अल्मोड़ा- पिथौरागढ़ से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी प्रदीप टम्टा का भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा से सीधा मुकाबला है। दोनों प्रत्याशी कर रहे हैं जोर अजमाइश, मतदाताओं को लुभाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा को 232986 मतों से हराया था। अजय टम्टा को मिले थे 444651 मत और प्रदीप टम्टा को मिले थे 211665 मत। अन्य चार प्रत्याशियों में सिर्फ एक प्रत्याशी 10 हजार का आंकड़ा पार कर पाया था।
विज्ञापन


वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय सीट से छह प्रत्याशी आमने सामने थे। जिसमें भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा को 430455 मत मिले थे। दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा को 211665 मत मिले थे। इसके अलावा तीसरे प्रत्याशी सुरेंद्र धौनी को 10190 मत, केएल आर्या को 4060 मत, द्रौपदी वर्मा को 3050 और एडवोकेट विमला आर्या को 5351 मत मिले थे। तीन प्रत्याशियों से ज्यादा अकेला नोटा 15505 मत लाया था। संसदीय क्षेत्र में सभी प्रत्याशी मतदाताओं को लुभाने के लिए जोर आजमाइश कर रहे हैं। इस बार इस संसदीय सीट में मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन


भाजपा को मिले थे सर्वाधिक 14196 पोस्टल बैलेट मत
पिथौरागढ़। अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र से वर्ष 2019 में भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा को सर्वाधिक 14196 पोस्टल बैलेट मत मिले थे। कांग्रेस प्रत्याशी को 1829, सुंदर धौनी को 131, केएल आर्या को 69, द्रौपदी वर्मा को भी 69, एडवोकेट बिमला आर्या को 5351 मत मिले थे। इसके अलावा 5335 मत निरस्त हुए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed