फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Three Arested in Pithoragarh

Pithoragarh News: फर्जी प्रमाणपत्र बनाने के मामले में तीन लोग गिरफ्तार

Wed, 31 May 2023 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 31 May 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Three Arested in Pithoragarh
पिथौरागढ़ पुलिस ने फर्जी प्रमाण पत्र बनाने वाले तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
पिथौरागढ़। पुलिस ने फर्जी प्रमाणपत्र बनाने वाले गैंग के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी कितने फर्जी प्रमाणपत्र बना चुके हैं इसकी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

नौ मई को एसडीएम सदर अनुराग आर्या और प्रभारी निरीक्षक मोहन चंद्र पांडेय के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया था। इस दौरान एसडीएम ने शास्त्री बाजार में कपड़े की दुकान चलाने वाले साजिद निवासी सिकारपुर मुजफ्फर नगर (यूपी) के प्रमाणपत्रों की जांच की तो उसके जन्म प्रमाणपत्र में भाटकोट का पता लिखा हुआ था। इसे ग्राम पंचायत अधिकारी की मुहर और हस्ताक्षर से जारी किया गया था।
विज्ञापन

साजिद ने फर्जी तरीके से जन्म प्रमाणपत्र बनाया था जिसके बाद एसडीएम ने कोतवाली में धारा 420/467 में केस दर्ज कराया था। जांच अधिकारी प्रियंका मौनी ने 30 मई को नामजद आरोपी साजिद को हिरासत में लेकर उसके कब्जे से फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बरामद किया था। पूछताछ में उसने बताया कि उसने यह फर्जी प्रमाणपत्र विमल उर्फ बलवंत राम निवासी निकट ग्रिफ बैंड रई और महादेव प्रसाद निवासी जाखनी के सहयोग से बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने मामले में धारा-120(बी) और धारा- 474 की बढ़ोतरी की। विवेचना के बाद बुधवार को पुलिस ने साजिद के अलावा विमल उर्फ बलवंत राम और महादेव प्रसाद को गिरफ्तार कर उसके पास से फर्जी जन्म प्रमाणपत्र की छायाप्रति भी बरामद की। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है कि वे अभी तक कितने लोगों के फर्जी प्रमाणपत्र बना चुके हैं। पुलिस टीम में कांस्टेबल ध्रुव सिंह, भूपेंद्र टोलिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed