{"_id":"593982734f1c1b78099c819e","slug":"this-time-too-kailash-passenger-will-go-upto-16730-feet-high","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार भी 16730 फुट की ऊंचाई तक जाएंगे कैलाश यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार भी 16730 फुट की ऊंचाई तक जाएंगे कैलाश यात्री
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Thu, 08 Jun 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
कैलाश यात्रा का महत्वपूर्ण गुंजी पड़ाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाने वाले हर दल को इस बार भी 16730 फुट की ऊंचाई तक पहुंचना होगा। लिपुलेख दर्रे को पार कर यात्री तिब्बत में प्रवेश करेंगे। जिला पुलिस ने कैलाश यात्रा मार्ग का पूरा ब्योरा तैयार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अजय जोशी ने बताया कि यात्रियों का पहला पैदल पड़ाव सिर्खा में होगा। इसकी ऊंचाई 8400 फुट है। सिर्खा पड़ाव पहुंचने के लिए यात्रियों को नारायणआश्रम से छह किलोमीटर का पैदल सफर करना पड़ेगा।
विज्ञापन
यात्रियों का दूसरा पड़ाव गाला में होगा। 7650 फुट की ऊंचाई पर स्थित इस पड़ाव तक पहुंचने के लिए यात्रियों को सिर्खा से 14 किलोमीटर का पैदल सफर तय करना होगा। तीसरा पड़ाव बूंदी में रहेगा। इसकी ऊंचाई 8890 फुट है। गाला से बूंदी तक की दूरी 18 किलोमीटर है। यह दूरी भी पैदल तय होगी। बूंदी से यात्री गुंजी पड़ाव पहुंचेंगे। गुंजी की ऊंचाई 10370 फुट है। बूंदी से गुंजी तक 17 किलोमीटर का पैदल सफर रहेगा। पांचवां पड़ाव 13980 फुट की ऊंचाई पर स्थित नाभीढांग में होगा। गुंजी से नाभीढांग की दूरी 17 किलोमीटर है। यात्रियों को एक पड़ाव से दूसरे पड़ाव तक का सफर एक ही दिन में पूरा करना होगा।
विज्ञापन
नाभीढांग से लिपुलेख दर्रे तक जाने में दस किलोमीटर की पैदल दूरी तय करनी होगी। यात्री दिल्ली से अल्मोड़ा तक 340 किलोमीटर की दूरी पहले दिन वाहन से तय करेंगे। अगले दिन यात्री अल्मोड़ा से धारचूला तक 290 किलोमीटर का सफर भी वाहनों से ही करेंगे। धारचूला से आगे नारायणआश्रम तक यात्रियों को 54 किलोमीटर वाहनों से ले जाया जाएगा। इससे आगे वाहन सुविधा नहीं है।
विज्ञापन
इस तरह होगा वापसी का मार्ग
कैलाश मानसरोवर यात्री वापसी में तिब्बत के तकलाकोट से गुंजी तक 46 किलोमीटर का सफर तय करेंगे। इसमें 19 किलोमीटर का सफर तिब्बत में वाहन से होगा। वापसी में यात्री अगले दिन गुंजी से बूंदी आएंगे। यह दूरी 17 किलोमीटर होगी। अगले दिन 18 किलोमीटर पैदल चलकर यात्री गाला पहुंचेंगे। गाला से 20 किलोमीटर पैदल और 54 किलोमीटर वाहन से सफर करने के बाद यात्री धारचूला पहुंच जाएंगे। अगले दिन यात्रियों को धारचूला से 185 किलोमीटर का सफर वाहन से तय कराकर जागेश्वर धाम पहुंचाया जाएगा। जागेश्वर से यात्री दिल्ली को निकल जाएंगे।
धारचूला, गाला, मालपा में एसडीआरएफ रहेगी
एसडीआरएफ की टीम धारचूला, गाला और मालपा में रहेगी। यह टीमें तवाघाट, पांगू, सिर्खा, गाला, जिप्ती, लखनपुर, मालपा, लमारी, बूंदी, गर्ब्यांग, गुंजी तक यात्रा दलों के साथ रहेगी। पुलिस अधीक्षक अजय जोशी ने बताया कि एसडीआरएफ की टीमों को रवाना कर दिया गया है।