फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   This thread will be tied on trees

इस बार भी पेड़ों पर बांधी जाएगी राखी

Sat, 13 Aug 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 13 Aug 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
This thread will be tied on trees
शिक्षक मोहन चंद्र पाठक - फोटो : अमर उजाला

18 अगस्त को बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के साथ-साथ पेड़ों पर भी रक्षा धागा बांधेंगी। राजकीय हाईस्कूल नैनीसैनी के प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक आठ साल से ईको फ्रेंडली का यह कार्यक्रम चला रहे हैं। पाठक जब जीआईसी गोरंगचौड़ में तैनात थे तभी उन्होंने ईको फ्रेंडली का यह अभियान शुरू किया था। 2009 से लगातार वह रक्षाबंधन के दिन स्कूली बालिकाओं के हाथों पेड़ों पर राखियां बंधवाते हैं। पाठक का कहना है कि राखी बांधने से पेड़ों के साथ भावनात्मक लगाव हो जाता है। पेड़ों की रक्षा के लिए चलाए जा रहे तमाम अभियानों में यह अभियान ज्यादा असर कारक साबित हो रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस बार 18 अगस्त को रक्षाबंधन है। उस दिन राजकीय हाईस्कूल नैनीसैनी, नैनावती मंदिर परिसर, जीआईसी गोरंगचौड़ की बालिकाएं पेड़ों पर रक्षा धागा बांधेंगी। इससे पहले पेड़ के आसपास की निराई, गुड़ाई होगी। पेड़ को तिलक लगाया जाएगा। समय-समय पर बालिकाएं इस पेड़ की अपने भाई की तरह देखरेख करेंगी। उन्होंने बताया कि अब बालिकाएं ईको फ्रेंडली के इस कार्यक्रम की हर साल प्रतीक्षा करती हैं। पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए यह एक अनूठा प्रयोग है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed