फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Third well of Aanwalaghat Water Project

आंवलाघाट के तीसरे वैल से पानी मिलने की उम्मीद, घाट पेयजल योजना पूरा होने में लगेगा समय

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Third well of Aanwalaghat Water Project
आंवलाघाट पेयजल योजना मे तीसरे वैल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। नगर के लिए बन रही आंवलाघाट पेयजल योजना में तीसरे वैल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इससे मार्च में पानी मिलने की उम्मीद है, लेकिन बारहमासी सड़क के निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त घाट पेयजल योजना से इस गर्मी में भी पानी मिलने की उम्मीद नहीं है। जल संस्थान को एनएच ने योजना के पुनर्निर्माण के लिए आधा पैसा भी दे दिया है लेकिन जल संस्थान योजना का पुनर्निर्माण बहुत सुस्त गति से कर रहा है। इसका खामियाजा लोगों को गर्मियों में भुगतना पड़ सकता है।
विज्ञापन

सीमांत जिले में करीब 75 करोड़ की लागत से आंवलाघाट पेयजल योजना का निर्माण किया गया है। 12 एमएलडी की इस योजना से वर्तमान में नगर को छह एमएलडी पानी मिल रहा है। जल निगम नगर को तीन एमएलडी पानी और मिले इसके लिए आंवलाघाट में नये कुएं का निर्माण कार्य कर रहा है। उसने तीसरे कुएं का निर्माण लगभग पूरा कर लिया है। जल निगम के अधिकारियों का कहना है कि मार्च से तीसरे कुएं से नगर को पानी मिलने लगेगा।
विज्ञापन

नगर को नौ एमएलडी पानी मिलने से पेयजल दिक्कत कुछ हद तक कम हो पाएगा। ऑलवेदर सड़क के निर्माण के दौरान पिथौरागढ़ के लिए बनी छह एमएलडी की घाट पेयजल योजना जगह-जगह ध्वस्त हो गई थी। एनएच ने इसके पुनर्निर्माण के लिए जल संस्थान को करीब तीन करोड़ 33 लाख रुपये दिए हैं, लेकिन जल संस्थान योजना के पुनर्निर्माण का कार्य बेहद सुस्त गति से कर रहा है। इसके चलते योजना का पुनर्निर्माण का कार्य समय से पूरा हो पाना संभव नहीं है। लोगों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

1980 में 454 मीटर से 1575 मीटर की ऊंचाई तक पहुंचाया गया था पानी
पिथौरागढ़। वर्ष 1980 में निर्मित घाट पंपिंग पेयजल योजना को एशिया की सबसे बड़ी पंपिंग पेयजल योजना बताया जाता है। घाट में 454 मीटर की ऊंचाई पर बहने वाली सरयू नदी से पानी पंप कर चार पंपों के माध्यम से पानी 1575 मीटर की ऊंचाई पर पिथौरागढ़ के हनुमान मंदिर पंप तक पहुंचाया गया।
आंवलाघाट के तीसरे कुएं का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। मार्च तक तीसरे कुएं से पानी मिलने लगेगा। अभी कुएं में अंतिम चरण के कार्य पूरे किए जा रहे हैं।

- आरएस धर्मशक्तू, ईई जल निगम पिथौरागढ़।
बारहमासी सड़क के निर्माण के दौरान घाट पेयजल योजना ध्वस्त हो गई थी। एनएच ने इसके पुनर्निर्माण के लिए आधा पैसा दे दिया है। योजना का काम तेज गति से किया जा रहा है। शीघ्र ही इस पेयजल योजना से पानी मिलने लगेगा।
- अशोक कुमार, ईई जल संस्थान पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed