फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Thieves stealing vegetables from Gandhi Chowk shops

गांधी चौक की दुकानों से चोरी हो रही सब्जी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 12:44 PM IST
विज्ञापन
Thieves stealing vegetables from Gandhi Chowk shops
गांधी चौक में इसी दुकान से हुई सब्जी चोरी। - फोटो : AMAR UJALA
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के गांधी चौक में फड़ों से सब्जी चोरी हो रही है। पिछले एक सप्ताह में चोर अलग-अलग दुकानों से तीन बार सब्जियों की चोरी कर चुके हैं। पीड़ित सब्जी विक्रेताओं ने पुलिस को तहरीर सौंपकर चोरों को पकड़ने की मांग की है। श्रवण गुप्ता, भानु यादव, नगीना यादव, इंगु कुलेरा और जनक की गांधी चौक में सब्जी की दुकानें हैं। यह सभी व्यापारी पहले से ही फड़ों में सब्जी बेचते हैं। लॉक डाउन के दौरान व्यापारी दिन में एक बजे दुकानें बंद कर घरों को चले जाते हैं। इनकी दुकानों से पिछले कुछ दिन से सब्जियों की चोरी हो रही है। चोर प्याज, मटर, अदरक, लहसुन सहित अन्य सब्जी चोरी कर ले जा रहे हैं। सब्जी व्यापारी श्रवण गुप्ता ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में उनकी दुकानों से तीन बार दस हजार से अधिक की सब्जी चोरी हो चुकी है। व्यापारियों की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed