{"_id":"6156067e8ebc3e2be51cb6f7","slug":"there-will-be-an-indefinite-fast-unto-death-from-today-to-demand-the-creation-of-didihat-district-pithoragarh-news-hld439844853","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीहाट जिला बनाने की मांग के लिए आज से होगा अनिश्चितकालीन आमरण अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीहाट जिला बनाने की मांग के लिए आज से होगा अनिश्चितकालीन आमरण अनशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट(पिथौरागढ़)। डीडीहाट जिला बनाने की मांग के लिए एक अक्तूबर से आमरण अनशन शुरू होगा। डीडीहाट के रामलीला मैदान में शुरू हो रहे इस आमरण अनशन के लिए संघर्ष समिति ने विभिन्न संगठनों का समर्थन जुटाया है।
डीडीहाट जिले की मांग काफी पुरानी है। पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने डीडीहाट जिले की घोषणा की थी। तब यहां की जनता में खुशी की लहर दौड़ गई थी लेकिन सरकार बदलने के साथ ही मामला ठंडे बस्ते में चले जाने से जनता को घोर निराशा हुई थी। घोषणा को मूर्त रूप देने की मांग के लिए क्षेत्रीय जनता लगातार संघर्ष कर रही है। इसके लिए बकायदा संघर्ष समिति का गठन धरना प्रदर्शन करने के साथ ही सरकार को ज्ञापन भेजे गए। इसके बावजूद जनता को केवल कोरे आश्वासन ही मिले हैं। जिले के नाम पर ठगी करने का आरोप लगाते हुए अब डीडीहाट जिला बनाओ संघर्ष समिति ने निर्णायक आंदोलन का एलान किया है। एक अक्तूबर से शुरू होने जा रहे ऐतिहासिक अनशन को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारी की जा चुकी है। रामलीला मैदान में अनशन करने के लिए पंडाल बनाया गया है। पूरे बाजार में अनशन से संबंधित बैनर लगे हुए हैं। इस आमरण अनशन की सफलता के लिए टैक्सी यूनियन, व्यापार संघ, पूर्व सैनिक, व्यापार संघ सहित क्षेत्र के तमाम संगठन अपना समर्थन दे चुके हैं। संघर्ष समिति के कुंडल सिंह कन्याल, डीएस पांगती, सदस्य लवि कफलिया का कहना है कि अब तक डीडीहाट जिला गठन के नाम पर यहां की जनता को ठगा गया है। यह आंदोलन निर्णायक लड़ाई साबित होगा।