फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   There was also the first day of Diwali shopping fiercely

दिवाली के पहले दिन भी जमकर हुई खरीदारी

Sat, 29 Oct 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 29 Oct 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
There was also the first day of Diwali shopping fiercely
दिवाली के पहले दिन पिथौरागढ़ बाजार में खरीदारी को उमड़े लोग - फोटो : अमर उजाला

दिवाली के पहले दिन शनिवार को भी बाजार में जमकर खरीदारी हुई। शनिवार को करीब तीन करोड़ रुपए के व्यवसाय का अनुमान है। दिवाली के दिन भी लोग हल्की खरीदारी कर लेते हैं। पूजा सामग्री, मिठाई, फलों, आतिशबाजी का सामान की बिक्री रविवार को तेज रहने की उम्मीद है। धनतेरस के दिन आतिशबाजी का सामान खरीदने के लिए कम लोग आए, लेकिन शनिवार को देवसिंह मैदान में लगी आतिशबाजी की दुकानों में सुबह से ही भीड़ लगी रही।

विज्ञापन


नगर में शनिवार को लोगों ने इलेक्ट्रानिक्स का सामान, फर्नीचर, सजावटी सामग्री की खरीदारी की। कुछ लोगों ने महालक्ष्मी पूजन के लिए बर्तन भी खरीदे। मिठाई की बिक्री पिछले तीन दिन से हो रही है। मिठाई के व्यापारियों का कहना है कि भैयादूज के दिन भी मिठाई की बिक्री अच्छी खासी हो जाती है। उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पवन कुमार जोशी ने बताया कि दिवाली पर खरीदारी का ट्रेंड अब बदल रहा है। धनतेरस के दिन ज्यादा भीड़ होने के कारण लोग खरीदारी उसके बाद या पहले कर लेते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस बार दिवाली के बाजार पर महंगाई का कोई असर नहीं दिखा। हालांकि अधिकांश सामान की कीमतें बढ़ी हैं। खाद्य पदार्थों के साथ इलेक्ट्रानिक्स सामान के रेट पिछली बार की तुलना में काफी बढ़ गए हैं। फल और सब्जियों की कीमतें भी लगातार बढ़ी हैं। जिले के डीडीहाट, धारचूला, गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, थल, कनालीछीना, अस्कोट में अच्छी चहल-पहल रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रात 9.30 बजे तक कर लें महालक्ष्मी पूजन
महालक्ष्मी पूजन के लिए पंडितों ने शाम सात बजे से रात 9.30 तक का समय उपयुक्त बताया है। इस अवधि में महालक्ष्मी का षोडशोपचार पूजन करें। महालक्ष्मी को मीठी वस्तुओं का भोग लगाएं। पंडित आनंद बल्लभ जोशी ने बताया कि पूजन के बाद महालक्ष्मी की आरती की जाए और परिवार में सुख एवं समृद्धि की कामना की जाए। महालक्ष्मी धन की देवी होती हैं। उनके साथ कुबेर का पूजन भी किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed