फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   There is no atmosphere of fear in Japan due to a moral, honest, quiet society - Prof. Ved Prakash Singh

जापान में नैतिक ईमानदार, शांत चुप समाज होने से वहां नहीं है डर का माहौल - प्रो. वेद प्रकाश सिंह

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
There is no atmosphere of fear in Japan due to a moral, honest, quiet society - Prof. Ved Prakash Singh
शैक्षिक दखल की ओर से आयोजित गोष्ठी में उपस्थित लोग। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
शैक्षिक दखल समिति की ओर से शैक्षिक संवाद कार्यक्रम में ओसाका विश्वविद्यालय के प्रो. वेद प्रकाश सिंह ने जापानी शिक्षा के विषय में व्याख्यान दिए। इस दौरान अन्य वक्ताओं ने शैक्षिक विकास में सुधार को लेकर कई व्याख्यान प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में ओसाका विश्वविद्यालय के प्रो. वेद प्रकाश सिंह ने जापान की शिक्षा व्यवस्था में श्रम के स्थान पर जापानी शिक्षा कैसी, समाज में श्रम का महत्व और शिक्षा में श्रम के महत्व की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि जापान में नैतिक ईमानदार, शांत चुप समाज देखा है। वहां वी फॉर विक्ट्री नहीं होता है, वी फॉर पीस होता है। वहां प्रतिस्पर्धा नहीं है।
विज्ञापन

सड़कों पर दुर्घटनाएं नहीं देखी जा सकती हैं। चोरियां नहीं होती है। कोई डर, कोई भय का माहौल है। ऐसा ही समाज को आगे ले जाता है। वहां नवीं तक के छात्र योग्य नागरिक बन जाते हैं। क्योंकि बचपन से ही जीवन को बेहतर बनाने के नियम व्यावहारिक रूप से सिखाए जाते हैं। आत्मनिर्भरता, स्वच्छता, श्रम का सम्मान, व्यस्त रहना, मानवीय संवेदनाओं को आत्मसात करना, पंक्ति का अतिक्रमण न करना, जरूरत की चीजें स्वयं बनाना आदि सिखाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर दिनेश जोशी, राकेश जोशी, राजेश पंत, दिनेश चंद्र भट्ट, अनिल, दीपक कापड़ी, रितेश तिवारी, महेंद्र, अंजली ने उनसे कई तरह के सवाल पूछे प्रो. वेद प्रकाश ने उनके सवालों के जवाब देकर उनकी जिज्ञासा को शांत किया। इस मौके पर शैक्षिक दखल के महेश पुनेठा, चिंतामणि जोशी, दखल समिति के राजीव जोशी ने सभी का आभार प्रकट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed