फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The youth held shovels, axes... and the boulders lost their courage

Pithoragarh News: युवाओं ने थामे बेलचे, घन... और हिम्मत हार गए बोल्डर

Wed, 03 Sep 2025 10:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 03 Sep 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
The youth held shovels, axes... and the boulders lost their courage
बंद सड़क खोलते बलतड़ी क्षेत्र के युवा। संवाद
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। भारत-नेपाल सीमा से लगे बलतड़ी क्षेत्र के युवाओं ने भूस्खलन से बंद पड़ी सड़क को अपने बलबूते खोलकर संबंधित विभाग और व्यवस्था को आईना दिखाने का काम किया है।
विज्ञापन

लगातार हुई भारी बारिश के बीच दो दिन पूर्व बोल्डर व मलबा आने से बलतड़ी-झूलाघाट को जोड़ने वाली सड़क एसएसबी कैंप सप्तड़ी से आगे बंद हो गई थी। इस कारण क्षेत्र के लोगों का बाजार, स्कूल और अस्पताल से संपर्क टूट गया। समस्याओं से जूझ रहे क्षेत्र के युवाओं ने इस बीच संबंधित विभाग की मदद या कार्रवाई का इंतजार किए बगैर खुद मोर्चा संभाला। एकजुट होकर उन्होंने अपने स्तर से सब्बल, बेलचे और घन आदि उपकरण लेकर मलबा और बोल्डर हटाना शुरू किया।
विज्ञापन

आखिर युवाओं की एकता और हौसले के आगे बड़े-बड़े बोल्डर टिक नहीं पाए और उन्होंने बंद सड़क को यातायात के लिए सुचारु कर दिया। युवाओं के इस काम की क्षेत्र में काफी प्रशंसा हो रही है और इस सफलता को अन्य के लिए प्रेरणादायक कहा जा रहा है। जनहित के इस साहसिक काम को अंजाम देने वालों में प्रकाश भट्ट, अन्नू चंद, पंकज भंडारी, योगेश धरियाल, सुरेश भट्ट, खष्टी बल्लभ भट्ट, रवि धनिक, लक्ष्मण चंद, मोहित चंद के साथ ही क्षेत्र के कई युवा शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed