फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The tree line is shifting towards the Himalayas

Pithoragarh News: हिमालय की तरफ खिसक रही है ट्री लाइन

Fri, 29 Aug 2025 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 29 Aug 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
The tree line is shifting towards the Himalayas
मुनस्यारी का खलिया बुग्याल। स्रोत:सोनू निर्खुपा।
पिथौरागढ़। प्रदेश के हिमालयी क्षेत्रों में ट्री लाइन हिमालयी की तरफ खिसक रही है और बुग्यालों का दायरा सिमट रहा है। जिन बुग्यालों में दूर-दूर तक सिर्फ हरी घास नजर आती थी अब यहां विभिन्न प्रजातियों के पेड़ पनपने लगे हैं। जलवायु परिवर्तन और मानवीय दबाव बढ़ने से हिमालयी क्षेत्रों में पेड़ों के उगने और पनपने का दायरा 3700 से 4000 मीटर की ऊंचाई तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

आमतौर पर हिमालयी क्षेत्रों में समुद्र तल से तीन हजार मीटर के आसपास की ऊंचाई पर ही पेड़ होते हैं। इसे ट्री लाइन कहा जाता है। हिमालयी जिला पिथौरागढ़ के मुनस्यारी क्षेत्र में इससे अधिक ऊंचाई स्थित रालम, ल्वां, ग्वार, नंदा कुंड आदि बुग्यालों में पहुंचे ट्रैकरों ने बताया कि यहां बुरांश सहित अन्य प्रजाति के पेड़ उगने और पनपने शुरू हुए हैं।
विज्ञापन

वैज्ञानिकों के शोध में भी सामने आया है कि हिमालयी क्षेत्रों के बुग्यालों में बुरांश सहित अन्य प्रजाति की झाड़ियों और पेड़ों का 1.4 मीटर प्रति वर्ष फैलाव हो रहा है। ऊंचाई पर पेड़ों और झाड़ियों की ऊंचाई निचले इलाकों की अपेक्षा कम है। वन विभाग का भी मानना है कि हिमालयी क्षेत्रों में औसत ऊंचाई से ऊपर पेड़ों का पनपना और इससे बुग्यालों का सिमटता दायरा शुभ संकेत नहीं है। वैज्ञानिक और वन विभाग इसकी मुख्य वजह हिमालयी क्षेत्रों में जलवायु परिवर्तन से बढ़ता तापमान और मानवीय दखल बता रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
तीन साल पूर्व तुंगनाथ क्षेत्र में किया शोध
मानसखंड विज्ञान केंद्र अल्मोड़ा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. जेसीएस नेगी और उनकी टीम ने तीन साल पूर्व ट्री लाइन को लेकर गढ़वाल के तुंगनाथ क्षेत्र में शोध किया। वैज्ञानिकों के मुताबिक यहां भी 3800 मीटर की ऊंचाई पर बुरांश की एक प्रजाति और अन्य प्रजाति के पेड़ मिले। इसी तर्ज पर सीमांत जिले के हिमालयी क्षेत्रों में ट्री लाइन ऊंचाई की तरफ खिसक रही है।
यह है ट्री लाइन
ट्री लाइन हिमालयी क्षेत्रों में समुद्र तल से ऊंचाई के आधार पर पेड़ों के उगने की अंतिम सीमा है। हिमालयी क्षेत्रों में ट्री लाइन के बाद पेड़ नहीं उगते हैं।
कोट
जलवायु परिवर्तन के चलते हिमालयी क्षेत्रों में मिट्टी का तापमान बढ़ रहा है। ऐसे में औसत ऊंचाई के बाद भी पेड़ों की झाड़ीनुमा प्रजाति का फैलाव हो रहा है। तुंगनाथ में किए गए शोध में ऐसा सामने आया है। - डॉ. जेसीएस नेगी, वरिष्ठ वैज्ञानिक, मानसखंड विज्ञान केंद्र, अल्मोड़ा।
कोट
कोट-हिमालयी क्षेत्रों में जलवायु परिवर्तन से तापमान बढ़ा है। ऐसे में इन क्षेत्रों में पेड़-पौधे उगने और पनपने लगे हैं। ट्री लाइन का ऊंचाई की तरफ बढ़ना भी इसका कारण हो सकता है। - आशुतोष सिंह, डीएफओ, पिथौरागढ़।

कोट
पहले हिमालयी क्षेत्र के बुग्यालों में पेड़ नजर नहीं आते थे। बीते कुछ वर्षों से यहां पेड़ पनपने लगे हैं। इन क्षेत्रों में ट्री लाइन ऊंचाई की तरफ बढ़ रही है जो अच्छे संकेत नहीं है। - सोनू निर्खुपा, ट्रेकर, मुनस्यारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed